फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर पर ताला लगाकर गए बुजुर्ग के घर से नकदी और जेवर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। घर पर ताला लगाकर दूसरे बेटे के घर सोने गए बुजुर्ग के घर के ताले तोड़कर चोरों ने नकदी व जेवर पर हाथ साफ कर दिया। बुजुर्ग को चोरी के बारे में नौकरानी से पता चला। पुलिस ने बुुजुर्ग की शिकायत पर चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

थाना नग्गल पुलिस को दी शिकायत में प्यारा सिंह ने बताया कि वह जनसुआ का निवासी है और उसके छह बेटे हैं। सभी बेटे अलग-अलग रहते हैं। वह अपने बेटे सतनाम सिंह के घर पर रहता है। उसका बेटा सतनाम सिंह, अपनी पत्नी मनविंदर कौर व दोनों बच्चों के साथ अमरीका में रहता है। इस कारण वह इस मकान में अकेला रहता है। 17 अप्रैल को उसने मकान पर ताला लगाया और अपने बेटे जसबीर सिंह के घर चला गया था और वहीं सो गया। अगले दिन मकान की सफाई करने वाली महिला जसबीर के घर आई और उससे चाबी लेकर मकान में गई तो उसने देखा कि मकान का दरवाजा टूटा हुआ है। वह वहां पहुंचे तो देखा कि कमरे मे रखी लोहे के अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखी नकदी व जेवर गायब हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें