अंबाला शहर के अग्रसेन चौक पर पूतले का दहन करती आंगनबाड़ी वर्कर।
- फोटो : Ambala
मांगें पूरी न होने के विरोध में आंगनबाड़ी कर्मियों का वीरवार को गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने विभागीय मंत्री के पुतले की शवयात्रा निकाली और फिर पुतले का अंतिम संस्कार कर दिया। शवयात्रा का आरंभ उपायुक्त कार्यालय से हुआ। इस दौरान उन्होंने कई जगहों पर रुक कर अंतिम संस्कार में होने वाले कर्मकांड भी किए और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
जैसे ही शवयात्रा अग्रसेन चौक पर पहुंची तो कर्मचारियों ने पुतले के पास पहले मटका फोड़ा और फिर पुतले को आग के हवाले कर दिया। इस दौरान कर्मियों ने एक दूसरे के गले लग रोने का नाटक भी किया। आंगनबाड़ी कर्मी व सहायक यूनियन की प्रधान अनुपमा ने कहा कि वह अपनी मांगों को लेकर 20 दिनों से उपायुक्त कार्यालय पर बैठी हुई हैं, लेकिन सरकार ने अभी तक उनकी ओर ध्यान नहीं दिया है। सरकार का ध्यान आंगनबाड़ी कर्मियों की तरफ लाने के लिए ही इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
आज विधायक के निवास स्थान पर सौंपेंगी ज्ञापन
आंगनबाड़ी कर्मी अब शुक्रवार को विधायक असीम गोयल के निवास स्थान पर मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपेंगी। प्रधान अनुपमा ने कहा कि उनकी 2018 में सरकार के साथ मांगों पर सहमति बनी थी। मगर सहमति बनने के बाद भी सरकार ने मांगों को लागू नहीं किया। सरकार ने बिना किसी कारण के कैथल की यूनियन प्रधान कमला को भी निकाल दिया। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार मांगों को नहीं मान लेती, आंगनबाड़ी कर्मी व सहायक धरना जारी रखेंगी।
अंबाला शहर के अग्रसेन चौक पर पुतला के आगे रोती आंगनबाड़ी वर्कर।- फोटो : Ambala
अंबाला शहर के अग्रसेन चौक पर पुतला के आगे रोती आंगनबाड़ी वर्कर।- फोटो : Ambala
अंबाला शहर के अग्रसेन चौक पर मटका फोड़ती आंगनबाड़ी वर्कर- फोटो : Ambala