फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला फुटबॉल क्लब ने 3-0 से जीता मुकाबला, बद्रीनाथ क्लब ने टाई ब्रेकर में जीत की दर्ज

विज्ञापन
Ambala Football Club won the match 3-0, Badrinath Club won the tie breaker - फोटो : Ambala
विज्ञापन
अंबाला। छावनी के जीएमएन कॉलेज में दूसरे दिन जिला फुटबॉल संघ अंबाला की देखरेख में अंबाला नॉकआउट व लीग मैच खेले गए। जिसमें पहला मुकाबला बद्री नाथ फुटबॉल क्लब और ड्रीमी क्लब (रेलवे) के मध्य खेला गया। हॉफ टाइम तक दोनों टीम 0-0 से बराबर रही।
विज्ञापन

आखिरी तक भी कोई टीम गोल न कर पाने के कारण फैसला टाई ब्रेकर (पेनाल्टी) का सहारे से हुआ। जिसमें बद्रीनाथ क्लब ने यह मैच 5-4 से जीत लिया और इस चैंपियनशिप की पहली टीम बन गई, जिसने लीग के लिए क्वालीफाई किया। दूसरा मैच अंबाला फुटबॉल क्लब और वॉरियर क्लब के मध्य खेला जा रहा है जिसके रेफरी कौशल शर्मा, मनदीप, जंगबहादुर और विश्वजीत रहे।
अंबाला फुटबॉल क्लब की तरफ से मैच के 15 मिनट में रोहित ने गोल कर स्कोर 1-0 कर दिया। अंबाला फुटबॉल क्लब की तरफ से लक्ष्य (लक्की) ने शानदार स्कोर 2 - 0 कर दिया। इसी तरह एक बार और अंबाला फुटबॉल क्लब की तरफ से अमन ने गोल दागकर स्कोर 3-0 कर दिया। आखिर में अंबाला फुटबॉल क्लब विजयी रहा। बता दें कि मंगलवार को नॉक आउट मैच के बाद लीग में जाने वाली दो टीम मिल जाएगी।
विज्ञापन

मंगलवार मंच पर अरविंद संयुक्त महासचिव हरियाणा, कुलबीर रावत, विशजीत, संजय, चंदीप, संजीव चौधरी मौजूद रहे। बुधवार को पहला मैच दोपहर एक बजे आर्यनस और मॉर्निंग क्लब अंबाला छावनी के बीच होगा, जबकि दूसरा मैच 3 बजे अर्जुना क्लब और एनसीआर अंबाला सिटी के मध्य खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें