फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाइनल मुकाबले में हारा अंबाला फुटबॉल क्लब, आर्यन के सिर सजा चैंपियनशिप विजेता का खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
फाइनल मुकाबले में अंबाला हारा, आर्यन क्लब बना विजेता
विज्ञापन

फोटो नंबर - 27, 28
- आर्यन क्लब ने 1-0 के स्कोर से मारी बाजी, कुलबीर को मिला मैन ऑफ द मैच का खिताब
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। छावनी के जीएमएन कॉलेज में चल रही जिला फुटबाल संघ प्रतियोगिता में रविवार को अंबाला क्लब और आर्यन क्लब के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया। इन मुकाबलों में आर्यन क्लब ने अंबाला क्लब को पराजित कर चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम कर लिया। आर्यन क्लब ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 1-0 से बाजी मार ली। कुलबीर को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया।
प्रतियोगिता के अंतिम दिन आर्यन फुटबॉल क्लब व अंबाला फुटबॉल क्लब के बीच फाइनल मैच खेला गया। भारी संख्या में फुटबॉल प्रेमी मैदान में पहुंचे और मैच का आनंद उठाया। शुरुआत चरण में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। हॉफ टाइम तक दोनों टीमों के खिलाड़ी एक-दूसरे का गोल करने के लिए प्रयास करते रहे लेकिन किसी को भी सफलता नहीं मिली। जैसे ही हॉफ टाइम के बाद दोबारा मुकाबला शुरू हुआ तो मैच के ठीक 52वें मिनट में आर्यन क्लब के अक्षय ने एक गोल दागकर स्कोर 1-0 कर दिया। आखिर समय तक कोई गोल न होने पर आर्यन क्लब ने यह चैंपियनशिप जीत ली। वहीं इस चैंपियनशिप में अंबाला फुटबॉल क्लब ने दूसरा तो बद्रीनाथ क्लब ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

इस मौके पर उपायुक्त अंबाला विक्रम सिंह बतौर मुख्यातिथि के रूप में शामिल रहे और विजेता टीम, रनरअप टीम, बेस्ट प्लेयर, बेस्ट टूर्नामेंट प्लेयर, बेस्ट स्ट्राइकर सहित तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को शील्ड देकर सम्मानित किया। इसमें मैन ऑफ द मैच का खिताब आर्यन क्लब के कुलबीर उर्फ बेकहम को मिला। बेस्ट हॉफ एएफसी के अमन, बेस्ट स्ट्राइकर आर्यन क्लब के अक्षय, बेस्ट खिलाड़ी एएफसी के मनीष बिष्ट, बेस्ट अपकमिंग यंग प्लेयर का खिताब एएफसी के लक्ष्य और आर्य क्लब के अंकित दीवान को दिया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर जिला फुटबाल संघ अंबाला के प्रधान बीएस बिंद्र, महासचिव ललित चौधरी, प्राचार्य डॉ. राजपाल सिंह, जिला फुटबॉल संघ के संयुक्त सचिव अरविंद कुमार, पदाधिकारी रविंद्र सिंह, मंडल प्रधान राजीव डिंपल, मंडल प्रधान अजय पराशर, अनिल कौशल, दीपक भसीन, आशीष तायल, ए.डी. गांधी, इन्द्रजीत वालिया, कुलबीर रावत, सतपाल, पूर्व पार्षद ललिता प्रसाद, पुष्पा गुप्ता, नीरू अग्रवाल, सुनीता अरोड़ा, कमल जैन, अजय अग्रवाल, वीरेंद्र आर्य सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें