फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेशन पर अलर्ट, सुरक्षा एजेंसियों ने खंगाली ट्रेन और प्लेटफार्म

विज्ञापन
Alert at the station, security agencies searched train and platform - फोटो : Ambala
विज्ञापन
अंबाला। जन्माष्टमी सहित आगामी त्योहारों को देखते हुए रविवार छावनी रेलवे स्टेशन पर औचक चेकिंग अभियान चलाया गया। स्टेशन पर आई लगभग आधा दर्जन ट्रेनों सहित रेलवे परिसर व सभी प्लेटफार्म को डॉग स्क्वायड की मदद से खंगाला गया, वहीं स्वैट टीम के कमांडो भी कार्रवाई के दौरान मौजूद रहे।
विज्ञापन

जीआरपी प्रभारी विलायती राम ने बताया कि आगामी त्योहारों को देखते हुए रेलवे स्टेशन की सुरक्षा बढ़ाई गई है, वहीं 30 कर्मचारियों को औचक चेकिंग टीम में शामिल किया गया है। इसमें तीन अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं जो लगातार चेकिंग कर रही हैं। स्टेशन परिसर, रेलवे यार्ड व पार्सल कार्यालय सहित सभी क्षेत्रों को खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें