Alert at Cantonment station due to the arrest of terrorists running in Punjab 40 GRP and RPF employees searched trains
- फोटो : Ambala
अंबाला। पंजाब में चल रही आतंकवादी गतिविधियों को लेकर वीरवार को छावनी रेलवे स्टेशन पर औचक चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान जीआरपी, आरपीएफ, पड़ाव थाना पुलिस सहित सीआईए टीम मौजूद रही। टीम में तैनात 40 कर्मचारियों ने रेलवे परिसर, प्लेटफार्म सहित स्टेशन पर आई रेलगाड़ियों की चेकिंग की और यात्रियों का सामान खंगाला, वहीं ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को संदिग्ध व शरारती तत्वों की सूचना देने के लिए प्रेरित किया।
मौके पर मौजूद जीआरपी प्रभारी विलायती राम ने बताया कि पंजाब में चल रही आतंकवादी गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए विभागीय अधिकारियों के निर्देश पर ही औचक चेकिंग अभियान चलाया गया है। इस दौरान पड़ाव थाना के कार्यकारी प्रभारी राधेश्याम भी मौजूद रहे। स्टेशन के चप्पे-चप्पे की तलाशी ली गई। कार पार्किंग सहित यात्री विश्रामगृह व अन्य सभी प्रमुख जगह को खंगाला गया, हालांकि जांच के दौरान कोई भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति नजर नहीं आया।