फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम विवाह के बाद ससुराल पहुंचे दंपती पर डंडों और चाकू से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। प्रेम विवाह के बाद ससुराल पहुंचे दंपती पर युवती के परिजनों और रिश्तेदारों ने हमला बोल दिया। हमले में युवक व उसकी पत्नी को चोटें आई हैं। इन्हें सिटी के सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया है। पुलिस ने युवती के सात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि करनाल के गांव दादुपुर निवासी युवक ने परशुराम कॉलोनी सिटी निवासी युवती के साथ प्रेम विवाह किया था। युवक ने बताया कि उनकी शादी से उसकी सास सहमत थी, लेकिन उसके ससुर, अन्य परिजन व रिश्तेदार खफा थे। वह अपनी पत्नी के साथ उसकी सास को घर छोड़ने अंबाला आया था। उसकी सास को छोड़ने के बाद वह नगर निगम अंबाला में बिल भरने चले गए। यहां बिल भरने के बाद वह उसकी ससुराल में गया।
इसी बीच उसका ससुर घर पर आया और आते ही मारपीट शुरू कर दी। आवाज सुनकर ताऊ व उनका लड़का, व उसकी पत्नी भी पहुंच गई। आरोप है कि डंडों-बिंडो और चाकू से उस पर हमला किया गया। पुलिस को सौंपी शिकायत में युवक ने आरोप लगाया कि जब उसकी पत्नी बीचबचाव करने आई तो उन्होंने उसके साथ भी मारपीट की। आवाज सुनकर आए पड़ोसी ने बीचबचाव किया। उन्होंने बताया कि हमले में उन दोनों को चोटें आई हैं। आरोप लगाया कि हमलावरों ने जान से मारने की धमकी दी है। 112 नंबर पर कॉल करने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें सिटी के सिविल अस्पताल में दाखिल कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें