फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5 माह बाद 16 को मेयर ने प्रस्तावित की हाउस की बैठक अब आयुक्त की मुहर का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम हाउस की बैठक का इंतजार अब जल्द खत्म हो सकता है। पांच माह पहले मार्च माह में नगर निगम की बैठक हुई थी। इसके बाद से अब तक बैठक का इंतजार चल रहा है जोकि 16 अगस्त को खत्म हो सकता है। इसके लिए नगर निगम की मेयर शक्तिरानी शर्मा ने निगम आयुक्त को पत्र लिखकर बैठक करवाए जाने की मांग की है। शक्तिरानी शर्मा ने इसके लिए बकायदा एजेंडा भी बनाया है। इस एजेंडे में करीब 9 प्रस्ताव शामिल किए गए हैं। इनमें डोर टू डोर कूड़ा इकट्ठा करना और निकासी की समस्या प्रमुख होगी। इसके अलावा नगर निगम की पहली बैठक में जो मुद्दे उठाए गए थे उनपर अभी तक क्या काम किया गया है उनका भी अधिकारियों से जवाब मांगा जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि पिछली बैठक में जो भी मुद्दे वार्ड पार्षदों ने उठाए थे उनमें से 80 प्रतिशत पर अभी तक कोई भी काम नहीं हुआ है। डोर टू डोर कूड़ा उठाने का ठेका एक करोड़ से ज्यादा का होने के बावजूद शहर गंदगी से अंटा हुआ है। इतना ही नहीं पटवी में जा रहे कूड़े की तुलाई का कोई प्रावधान नहीं है। वहां पर तुलाई कौन और कैसे कर रहा है इसका भी सही से जवाब नहीं है। इन सभी मुद्दों को इस बार की हाउस की बैठक में उठाया जाएगा। मेयर शक्तिरानी शर्मा ने कहा कि पार्षदों ने गत बैठक में 2018 से 2020 के बीच हुए विकास कार्यों की सूची मांगी थी जोकि अभी तक नहीं दी गई इसका जवाब भी नगर निगम की बैठक में मांगा जाएगा। इसी तरह नगर निगम में अनापत्ति प्रमाण पत्र को लेकर लोगों को जो दिक्कतें आ रही हैं उसका मुद्दा भी नगर निगम हाउस की बैठक में रखा जाएगा।
--------------------------------
मैंने आज ही नगर निगम हाउस की बैठक में करवाने के लिए आयुक्त को पत्र लिख दिया है। एजेंडे की कापी भी उन्हें भिजवा दी गई है। 16 को हमने बैठक प्रस्तावित की है। अब आयुक्त साहब जैसे ही अनुमति देंगे बैठक हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शक्तिरानी शर्मा, मेयर नगर निगम आयुक्त
--------------------
मेयर की तरफ से बैठक का अभी प्रस्ताव नहीं मिला है। जैसे ही उनकी तरफ से प्रस्ताव आएगा बैठक करवा दी जाएगी।
धीरेंद्र खडगटा, निगम आयुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें