फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: दिल्ली दरबार के बाद ड्राप-इन रेस्त्रां पर कार्रवाई, कैंटोनमेंट बोर्ड ने किया सील

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। जीएमएन कॉलेज के पीछे स्थित ड्रॉप इन रेस्त्रां को भी वीरवार की सुबह सील कर दिया गया। यह कार्रवाई कैंटोनमेंट बोर्ड के अधिकारियों ने पुलिस सुरक्षा में की। रेस्त्रां के दरवाजों पर बाकायदा लकड़ी की फट्टियां लगाई गई और फिर दरवाजे पर टेप आदि चिपकाकर उस पर लाल रंग की मोहर लगाई गई।
विज्ञापन

लगभग एक घंटे तक चली कार्रवाई के दौरान सुरक्षा को लेकर आवागमन के रास्ते पर पुलिस के चाक-चौबंद प्रबंध रहे। कार्रवाई के दौरान बाकायदा बोर्ड की तरफ से होटल के दरवाजे पर नोटिस भी चस्पा किया गया। इस दौरान कैंटोनमेंट बोर्ड की तरफ से सहायक अभियंता सतीश गुप्ता, राजस्व प्रभारी नरेश शर्मा, मुख्य सफाई प्रभारी संजय बंसल सहित कैंट थाना प्रभारी नरेश कुमार मौजूद रहे। गौरतलब है कि तीन दिन पहले ड्रॉप इन रेस्त्रां के साथ लगते होटल दिल्ली दरबार को भी बोर्ड ने सील किया था।

बॉक्स
23 फरवरी को दिया था नोटिस
ड्रॉप इन रेस्त्रां को सील करने से पहले कैंटोनमेंट बोर्ड की तरफ से 23 फरवरी को नोटिस दिया गया था जोकि होटल संचालक विशाल बत्रा के नाम था। उसे तीन दिन के अंदर अपना पक्ष रखने व होटल से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए थे। लेकिन न तो वह खुद बोर्ड कार्यालय गया और न ही कोई दस्तावेज प्रस्तुत किए।
विज्ञापन


बॉक्स
नियमों के विरुद्ध चल रहा था होटल
कैंटोनमेंट बोर्ड द्वारा जो पत्र रेस्त्रां पर चस्पाया गया है, उसमें कैंटोनमेंट एक्ट 2006 की धारा 278 क हवाला दिया गया है। पत्र में बताया गया है कि ड्रॉप इन रेस्त्रां का निर्माण नियमों के तहत नहीं किया गया। बोर्ड से न तो होटल का ट्रेड लाइसेंस लिया गया है और न ही अनुमति। जबकि बोर्ड में चल रहे रेस्त्रां को लेकर भी कोई जानकारी नहीं दी गई।

बॉक्स
कैंटोनमेंट बोर्ड में अनाधिकृत तरीके से चल रहे ड्रॉप इन रेस्त्रां को वीरवार की सुबह सील कर दिया गया है। सीलिंग की कार्रवाई से पहले होटल संचालक विशाल बत्रा को तीन दिन के अंदर अपना पक्ष रखने का मौका दिया गया था, लेकिन उसने कोई कार्रवाई नहीं की। आगामी जो भी कार्रवाई होगी, वो नियमानुसार जारी रहेगी।
विज्ञापन

नरेश शर्मा, राजस्व प्रभारी कैंट बोर्ड।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें