अंबाला। महिला की फेक आईडी बनाकर गलत कमेंट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चीक मोहल्ला निवासी आरोपी आदित्य को काबू कर लिया। पुलिस की ओर से मंगलवार को आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा।
बताया जाता है कि रविवार को भी दोनों पक्षों को थाने में बुलाया गया, जहां दोनों आपस में ही भिड़ गए थे। आखिर में पुलिस मुलाजिम ने बीचबचाव कर मामले को शांत करवाया था। हालांकि महिला ने 19 मई को शिकायत दे थी लेकिन आरोपी पक्ष नहीं आ रहा था। पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की।
पुलिस को दी शिकायत में छावनी की एक कॉलोनी निवासी एक युवती ने बताया था कि उसकी किसी ने इंस्टाग्राम पर फेक आईडी बनाई और गलत कमेंट किए। शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान आरोपी आदित्य का नाम प्रकाश में आया। इस पर पुलिस ने आरोपी को थाने बुलाया था। थाने में रविवार को दोनों पक्ष भिड़ गए थे। पुलिस ने मामला शांत कराने के बाद सोमवार को आरोपी आदित्य को गिरफ्तार कर लिया।