अनाज मंडी शहजादपुर के पास से एवीटी सैल अंबाला के पुलिस दल ने आरोपी होशियार सिंह उर्फ स्माइल निवासी गांव खर्द को अवैध देसी पिस्टल व 03 जिंदा रौंद सहित गिरफ्तार किया। इसके बाद थाना शहजादपुर में मामला दर्ज करते हुए कोर्ट में पेश किया जहां से उसे दो दिन के रिमांड पर लिया। एवीटी सैल अंबाला के पुलिस दल को सूचना मिली थी कि आरोपी अवैध हथियार लेकर घूम रहा है जो किसी अप्रिय घटना को अंजाम दे सकता है। इस सूचना के बाद एवीटी सैल ने कार्रवाई करते हुए अनाज मंडी शहजादपुर के सामने नाकाबंदी कर दी।
नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की चेकिंग शुरू कर दी। तभी पुलिस को एक युवक बाइक पर आता हुआ दिखाई दिया तो पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन पुलिस ने युवक को काबू कर लिया। इसके बाद पुलिस ने युवक की तलाशी ली तो पुलिस को युवक के पास से देसी पिस्टल व 03 जिंदा रौंद बरामद हुए। इसके बाद पुलिस युवक को थाने ले आई और पूछताछ शुरू कर दी। पूछताछ में युवक की पहचान होशियार सिंह उर्फ स्माइल निवासी गांव खर्द जिला अंबाला के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना शहजादपुर में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया।