फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक असीम गोयल के होर्डिंग पर लिखे अपशब्द, चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर ने दर्ज करवाया मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर विधायक असीम गोयल की होर्डिंग पर लगी फोटो पर शरारती तत्वों द्वारा अपशब्द लिखने का मामला सामने आया है। यह होर्डिंग अंबाला शहर के उद्यम सिंह चौक के पास बने क्यू शेल्टर पर लगा था। विधायक की फोटो पर अपशब्द लिखा देखकर सफाई कर्मचारियों ने चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर को सूचित किया। स्थानीय लोगों से पूछताछ करने पर कोई सुराग नहीं लगा तो नगर निगम के चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर सुनील दत्त ने अज्ञात के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। मामले में केस दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

अंबाला शहर विधायक असीम गोयल को हाल ही डाक से धमकी भरा पत्र मिला था, जिसका खुलासा अभी तक नहीं हो सका है। ऐसे में एकबार फिर विधायक की फोटो पर अपशब्द लिखने के बाद पुलिस हरकत में है। स्थानीय लोगों से पूछताछ के साथ ही पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, ताकि होर्डिंग पर लगे फोटो पर अपशब्द लिखने का खुलासा हो सके। सेक्टर-9 थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जीत सिंह का कहना है कि शिकायत मिलने के बाद केस दर्ज कर जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि पास के गुरुद्वारे में लगे कैमरे को भी खंगाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें