फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाड़े में पशु देखने गए युवक पर तेजधार हथियार और रॉड से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। बलाना गांव स्थित बाड़े में पशुओं को देखने गए युवक पर रंजिश के चलते तीन आरोपियों ने तेजधार हथियार व रॉड से हमला कर दिया। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। खून से लथपथ हालत में घायल युवक को उपचार के लिए शहर के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया। पुलिस ने शिकायत के बाद आरोपी मलकीत सिंह, मनधीर सिंह व रघुवीर सिंह उर्फ पोडी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

शिकायत में पपिंद्र सिंह ने बताया कि वह खेतीबाड़ी करता है। 2015 में उसने गांव की लड़की के साथ प्रेम विवाह किया था। उस समय लड़की के पिता ने कहा कि बाद में वह दोनों की शादी कर देंगे। तुम गांव से अपनी जमीन-जायदाद बेच कर कहीं और चले जाओ। इसके कुछ दिन बाद उसके पिता की मृत्यु हो गई। पपिंद्र सिंह ने बताया कि उसने मलकीत सिंह से कहा कि वह लड़की को उसके साथ भेज दे लेकिन लड़की के पिता ने इंकार कर दिया और देख लेने की धमकी दी। 28 सितंबर की शाम को वह अपने पशुओं के बाड़े में पशुओं को देखने के लिए गया था। रंजिश के चलते मलकीत सिंह, मनधीर सिंह व रघुबीर सिंह उर्फ पोडी हाथ में तलवार व लोहे की रॉड लेकर बाडे़ में आए और गाली-गलौज करने लगे। आरोपी तेजधार हथियारों से हमला कर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें