फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डयूटी से घर जा रही महिला को ट्रैक्टर ने टक्कर मारकर किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। नगर निगम से ड्यूटी समाप्त कर एक्टिवा पर घर जा रही महिला आर्मी एरिया में ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर लगने से घायल हो गई। घायलावस्था में महिला को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे चंडीगढ़ के सेक्टर 32 स्थित जीएमसीएच में रेफर कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार दयाल बाग निवासी ज्योति शर्मा ने बताया कि वह अंबाला शहर स्थित नगर निगम कार्यालय में नौकरी करतीं हैं, और 8 अक्तूबर वह ड्यूटी समाप्त होने के बाद कार्यालय से अपनी एक्टिवा पर घर आ रही थी, जैसे ही वह सैन्य क्षेत्र स्थित चिड़िया लाइन के पास पहुंची तो सामने से एक ट्रैक्टर चालक तेज गति से आया और उसकी एक्टिवा को चपेट में ले लिया। टक्कर लगने के बाद महिला सड़क पर गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद चालक मौके से ट्रैक्टर ट्राली लेकर फरार हो गया। राहगीरों ने घायल महिला को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से महिला को चंडीगढ़ के 32 सेक्टर स्थित जीएमसीएच में रेफर कर दिया, लेकिन परिजन महिला को छावनी के प्राइवेट अस्पताल में लेकर गए और उपचार शुरू करवाया। इसके बाद कैंट पुलिस ने महिला की शिकायत पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें