फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

84 प्रतिशत आबादी को लगी पहली और 38 को दूसरी डोज, तीसरी लहर से बचाव के लिए 1232 बेड उपलब्ध

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। कोरोना की तीसरी लहर से बचने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस ली है। अब तक सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में 1232 बेड की व्यवस्था के अलावा कुल 32 वेंटिंलेटर की कोरोना मरीजों के लिए व्यवस्था कर दी गई है। इनमें से 24 वेंटिलेटर बच्चों के लिए प्रयोग में लाए जा सकते हैं। जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक में उप सिविल सर्जन डॉ. संगीता गोयल ने सांसद रतनलाल कटारिया को तैयारियों के बारे में बताते हुए यह बात कही।
विज्ञापन

टीकाकरण के बाद में बताया कि प्रतिशत के हिसाब से अंबाला जिला प्रदेश में पहले स्थान पर है, 84 प्रतिशत पहली डोज व 38 प्रतिशत लोगों को दूसरी डोज लोगों को लगाई जा चुकी है। इससे पहले सांसद रतनलाल कटारिया ने दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के तहत जिन युवाओं को प्रशिक्षण दिया जाता है, उसमें और गुणवत्ता लाए जाने की बात कही। इस पर संबंधित कंपनी के प्रतिनिधि ने बताया कि पिछले वर्ष 350 युवाओं को इस योजना के तहत प्रशिक्षित किया गया था। जिनमें से 210 युवाओं को वेल्डिंग का प्रशिक्षण दिया गया।
शिक्षा विभाग से खस्ताहाल स्कूलों की मांगी रिपोर्ट
बैठक के दौरान सांसद ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को अंबाला शहर हलके के खस्ताहाल स्कूलों की रिपोर्ट मांगी ताकि इनकी मरम्मत सुनिश्चित करवाई जा सके। कटारिया ने कहा कि इस मामले में उच्चाधिकारियों को भी अवगत करवाया जाएगा ताकि हादसा होने से टाला जा सके। बता दें कि करीब एक महीने पहले स्कूल की छत गिर गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें