फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। कोरोना की वजह से 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला की जान चली गई, जबकि 33 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। पिछले कुछेक दिनों से मरने वालों का आंकड़ा बढ़ रहा है, जिसे लेकर स्वास्थ्य महकमा भी चिंतित है।
विज्ञापन

मंगलवार को सामने आए कोरोना के नए 33 मामलों में जहां 5 मरीज 18 साल से कम उम्र के हैं, तो वहीं 2 सरकारी कर्मचारी भी शामिल हैं।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक मरने वाली महिला बाई पेप सपोर्ट पर थी। जिले में अब तक मरने वालों का आंकड़ा 536 तक पहुंच गया है। राहत की बात यह रही कि 91 मरीजों ने कोरोना को मात दी और स्वस्थ हुए। ऐसे में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ने के कारण इलाज दर 97.31 प्रतिशत तक हो चुकी है। अब तक जिले में 19 लाख 75 हजार 099 को कोरोना से बचाव का टीका लग चुका है। 10 लाख 19 हजार 160 को पहली तो 9 लाख 44 हजार 918 को दूसरी डोज लग चुकी है।
32 मरीज अभी भी अस्पताल में दाखिल
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक अभी 32 मरीज अस्पतालों में दाखिल है। 18 प्राइवेट तो 14 सरकारी अस्पतालों में दाखिल है। इनमें से 2 आईसीयू तो 2 ऑक्सीजन सपोर्ट पर है। मंगलवार को आए नए मामलों में सबसे ज्यादा चौड़मस्तपुर से 12, शहर से 9, कैंट से 5, शहजादपुर से 4, बराड़ा से 2, मुलाना से 1 मरीज सामने आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें