फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर्व पर 247 बसें कराएंगी बहनों को मुफ्त यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। रक्षाबंधन पर्व पर 247 बसें बहनों को भाइयों तक पहुंचाने का काम करेंगी। इसमें हरियाणा रोडवेज अंबाला व नारायणगढ डिपो की 178 और सहकारी समिति की 69 बसें शामिल होंगी। राखी पर्व पर महिलाओं व 15 वर्ष तक के बच्चों को मुफ्त यात्रा कराने के लिए रोडवेज ने कमर कस ली है। सरकार द्वारा घोषित सुविधा को पूरा करने के लिए महाप्रबंधक के मार्गदर्शन में योजना तैयार की गई है।
विज्ञापन

राखी पर्व आने में अभी 8 दिन का समय बाकी है, लेकिन हरियाणा रोडवेज अंबाला डिपो ने मुफ्त यात्रा को लेकर अभी से ही तैयारी आरंभ कर दी है। पर्व पर अंबाला डिपो की 119 बसों का संचालन होगा। इसके अलावा किलोमीटर स्कीम की 15 बसें भी विभिन्न रूट पर चलेंगी, वहीं नारायणगढ़ डिपु की 39 व किलोमीटर स्कीम की 5 बसें भी महिलाओं के लिए उपलब्ध रहेंगी। डिपो ड्यूटी इंचार्ज शमशेर सिंह ने बताया कि अधिकांश बसों का संचालन कुरुक्षेत्र, पिपली, यमुनानगर, कैथल व अन्य नजदीकी रूट पर किया जाएगा क्योंकि अधिकांश महिला सवारियां इन रूट पर ही सफर करती हैं। वहीं 15 अतिरिक्त बसों सहित 30 कर्मचारियों के स्टाफ को स्पेशल ड्यूटी के तहत बस अड्डे पर तैनात किया जाएगा और भीड़ बढ़ते ही निर्धारित रूट पर बस का संचालन किया जाएगा। परिवहन विभाग के आदेशानुसार राखी पर्व पर सभी डिपुओं द्वारा जो भी योजना तैयार की गई है, वह 21 अगस्त सुबह मुख्यालय भेजनी होगी, वहीं पर्व के बाद 23 अगस्त को किए गए प्रबंध की समीक्षा रिपोर्ट भी भेजनी होगी।
69 सहकारी बसें भी तैयार
द अंबाला सहकारी परिवहन समिति महासचिव सुरिंदर राजू शर्मा ने बताया कि उनकी 69 बसें भी महिलाओं व 15 वर्ष के बच्चों को सरकार के नियमानुसार निशुल्क यात्रा करवाएंगी। अधिकांश बसें ग्रामीण रूट पर चलती हैं। राखी पर सैकड़ों महिलाएं इन बसों के माध्यम से भाई को राखी बांधने जाती हैं। महिलाओं व उनके साथ आने वाले बच्चों को किसी भी तरह की परेशानी न हो और वह निशुल्क यात्रा का लाभ ले सकें इसके लिए सभी बस चालक और परिचालकों को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

24 घंटे तक मिलेगी सुविधा
सरकार द्वारा घोषित निशुल्क बस सेवा की सुविधा 21 अगस्त दोपहर 12 बजे से आरंभ हो जाएगी जोकि 22 अगस्त रात 12 बजे तक जारी रहेगी। इसके बाद रोडवेज सहित सहकारी समिति की बसों में सफर करने वाली महिलाओं को किराया देना होगा।
करना होगा नियमों का पालन
परिवहन विभाग द्वारा जारी आदेशों में इस बात का विशेष जिक्र किया गया है कि अभी कोरोना संक्रमण पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है, इसलिए कोविड नियमों के पालन के तहत 50 प्रतिशत सवारियों के साथ ही बसों का संचालन किया जाए।
सुविधा व सुरक्षा पर विशेष ध्यान
राखी पर्व पर महिलाओं व 15 वर्ष तक के बच्चों को निशुल्क यात्रा उपलब्ध कराने के लिए हरियाणा रोडवेज पूरी तरह से तैयार है। योजनाबद्ध तरीके से बसों का संचालन किया जाएगा। किसी भी बहन व बच्चे को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। मार्गदर्शन व सुरक्षा के लिए रोडवेज व अतिरिक्त पुलिस कर्मचारियों की भी तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन

-मुनीष सहगल, महाप्रबंधक, हरियाणा रोडवेज, अंबाला डिपो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें