फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला: सर्च अभियान में बेगना नदी में मिले 16 और बम शैल, पहले मिले थे 232

Tue, 01 Mar 2022 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शहजादपुर, अंबाला (हरियाणा)

सार

पुलिस ने बम कब्जे में लेकर सुरक्षित स्थान पर रख दिए हैं। पुलिस द्वारा क्षेत्र में सर्च अभियान अभी भी जारी है।
विज्ञापन
बेगना नदी से मिले बम। - फोटो : Ambala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के अंबाला जिले के शहजादपुर क्षेत्र में सर्च अभियान के दौरान पुलिस को मंगलोर गांव के साथ लगती बेगना नदी से 16 बम शैल (पुराने बम) मिले हैं। पुलिस ने बम कब्जे में लेकर सुरक्षित स्थान पर रख दिए हैं। बता दें कि इससे पहले शुक्रवार को बेगना नदी के साथ लगते गांव मंगलोर के जंगल से 232 बम शैल मिले थे।

विज्ञापन


जिसके बाद पुलिस ने उन्हें कब्जे में लेकर उच्चाधिकारियों सहित बम निरोधक टीम को सूचना दी थी। टीम ने मौके पर पहुंचकर उक्त बम शैल की जांच करने के बाद उन्हें जंगल में ही सुरक्षित स्थान पर रख दिया था। आर्मी आर्डिनेंस कोर टीम ने शनिवार को बम शैल की जांच की तो जंग के कारण उन पर किसी भी तरह का मार्का नहीं मिला।

इसके बाद पुलिस ने शुक्रवार से ही मंगलोर क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया हुआ था। जिसके चलते एक बार फिर पुलिस को सोमवार को बेगना नदी में 16 बम शैल मिले। थाना प्रभारी शहजादपुर ने बताया कि बताया कि सुरक्षा के लिए गारद पहले ही लगाई हुई है, क्योंकि पहले मिले बम शैल को अभी डिफ्यूज नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा उक्त क्षेत्र में सर्च अभियान अभी भी चलाया हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें