फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बास्केटबॉल नर्सरी के लिए 153 लड़कियों ने दिया ट्रायल

विज्ञापन
विज्ञापन
आर्मी पब्लिक स्कूल में बास्केटबॉल नर्सरी के लिए लड़कियों का खासा रूझान देखने को मिला। ट्रायल में जिलेभर से 153 लड़कियों ने ट्रायल में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. परमजीत सिंह ने बताया कि आर्मी पब्लिक स्कूल में बास्केटबॉल के बैटरी टेस्ट और कौशल टेस्ट हुए। 153 लड़कियों में से 25 का चयन बास्केटबॉल नर्सरी के लिए होगा।
विज्ञापन

इसमें सरकार द्वारा प्रत्येक 8 से 14 वर्ष की आयु के बच्चों को 1500 रुपये और 15 से 19 वर्ष के बच्चों को दो हजार रुपये की राशि प्रतिमाह की दर से छात्रवृत्ति के रूप में दी जाएगी। आर्मी पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. परमजीत सिंह ने कहा कि ये एक बहुत अच्छी शुरुआत है, जिससे आने वाले समय में जिला में खेलों को बढ़ावा मिलेगा और जिला, राज्य और नेशनल स्तर पर खिलाड़ियों कोअपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। ट्रायल के दौरान आर्मी पब्लिक स्कूल के अध्यापक मोनिका धीमान, राजेश्वर भारद्वाज, मंजुबाला, निशांत कुमार और विकास त्यागी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें