फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1 हजार 120 सीट पर 11 हजार 500 आवेदकों ने किया आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। आईटीआई में दाखिले के लिए आज अंतिम अवसर है। तीन बार तारीख बढ़ाए जाने के बाद अब सात अक्तूबर आवेदन करने की आखिरी तारीख तय की गई है। इस बार उम्मीद है कि विभाग की ओर से अब तारीख नहीं बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन

बता दें कि अभी तक राजकीय आईटीआई अंबाला शहर में 1 हजार 120 सीटों के लिए 11 हजार 500 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। इसमें से इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में 48 सीटों के लिए 1 हजार 570 कोपा ट्रेड में 72 सीटों के लिए 1270 तथा फिटर ट्रेड में 63 सीटों के लिए 1 हजार 082 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। ऐसे ही जिले की अन्य आईटीआई में छात्रों ने अच्छी रुचि दिखाई है और कुल 21 हजार से अधिक आवेदन विभिन्न आईटीआई में अभी तक पहुंच चुके हैं। आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद अब आवेदकों को पहली मेरिट लिस्ट जारी होने का इंतजार है। विभाग की ओर से 11 अक्तूबर को पहली मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। इसके बाद 12 से 14 अक्तूबर तक दस्तावेजों की ऑनलाइन जांच होगी और 12 से 16 अक्तूबर तक जिन छात्रों के दस्तावेजों की जांच प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। वह फीस जमा करवा आईटीआई में दाखिला ले सकेंगे।
विभिन्न ट्रेड में महिलाओं को मिल रहा है 50 प्रतिशत आरक्षण
लड़कों की आईटीआई में भी विभिन्न ट्रेड ऐसे हैं जिनमें लड़कियों के लिए 50 प्रतिशत सीट आरक्षित की गई है। इसमें कोपा, हिंदी स्टेनो एवं अंग्रेजी स्टेनो में प्रमुख है। इसमें छात्राओं द्वारा आवेदन किया जा रहा है। आईटीआई के प्राचार्य भूपिंद्र सिंह सांगवान ने बताया कि आईटीआई में हरियाणा वासियों जिसमें लड़के शामिल है उनके लिए 15 रुपये प्रति माह ट्यूशन फीस एवं दूसरे राज्य के अभ्यर्थियों के लिए 300 प्रति माह फीस प्राप्त की जाती है। इसके साथ-साथ हरियाणा राज्य की सभी महिलाओं की ट्यूशन फीस एवं बस पास माफ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें