फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुबई भेजने के नाम पर 1.20 लाख की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबई भेजने के नाम पर शातिर ठग ने युवक से 1.20 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली। शातिर ठग ने रुपये नही लौटाए तो पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने आरोपी ठग के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एसपी अंबाला को 21 अक्टूबर को दी शिकायत में गुरप्रीत सिंह ने बताया कि वह गांव ठसका का रहने वाला है और प्राइवेट नौकरी करता है। जुलाई 2019 को उसकी मुलाकात जगदीश सिंह से हुई। जगदीश सिंह ने उसे कहा कि वह उसको दुबई भिजवा देगा। इसके लिए 1.20 लाख रुपये लगेंगे। इसके बाद उसने आरोपी को रुपये नकद दे दिए। उन्होंने दुबई का वीजा और एक टिकट अमृतसर से दुबई जाने के लिए उसे दिए। इसके बाद वह अमृतसर पहुंचा। वहां पर पता चला कि इस नाम की कोई फ्लाइट नहीं है। उसने जगदीश सिंह से अपने दिए हुए रुपये की मांग की। आरोपी रुपये वापस करने में आनाकानी करने लगा। इसके बाद उसने पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें