हरियाणा सरकार के तमाम दावों के बीच प्रदेश में डेंगू का प्रकोप तेजी से फैल रहा है। डेंगू ने 5 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अब कुल मरीजों की संख्या 5377 पहुंच गई है। पिछले तीन दिनों में औसतन रोजाना 378 नए मरीजों के साथ 1136 मरीज मिल चुके हैं। सबसे अधिक प्रभावित जिलों में फतेहाबाद, पंचकूला, सोनीपत, सिरसा और नूंह हैं। वहीं, स्वास्थ्य विभाग में अभी तक 25 और नई फॉगिंग मशीनें खरीदने की प्रक्रिया ही चल रही है।
ये भी पढ़ें-
हरियाणा: सरकारी अस्पतालों में नर्सिंग स्टाफ का बदला पदनाम, कॉलेज स्टाफ को इंतजार, डेढ़ माह से अटकी है फाइल
फतेहाबाद, पंचकूला और कैथल में ज्यादा मरीज
स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार पिछले तीन दिन में सबसे अधिक नए मरीज फतेहाबाद में 153, कैथल में 123, हिसार में 107, पंचकूला में 82, सिरसा में 67, सोनीपत में 93, मेवात में 71 बढ़े हैं। वर्ष 2016 में 2994 और 2017 में 4550 केस मिले थे। जिस तेजी से डेंगू के मामले बढ़ रहे हैं, उससे आशंका जाहिर की जा रही है कि कहीं यह 2015 में मिले 9921 का रिकॉर्ड न तोड़ दे। वहीं, स्वास्थ्य विभाग की निदेशक डॉ. उषा गुप्ता का कहना है कि लगातार फॉगिंग जारी है। जल्द ही नई मशीनें भी मिल जाएंगी।
ये भी पढ़ें-
बहादुरगढ़: टीकरी बॉर्डर पर दो और प्रदर्शनकारियों की मौत, तीन दिन में जा चुकी है सात किसानों की जान
जिला केस
- फतेहाबाद 620
- पंचकूला 540
- सोनीपत 487
- सिरसा 435
- कैथल 342
- मेवात 317
- हिसार 315
- गुरुग्राम 233
- अंबाला 268
- जींद 216
- फरीदाबाद 211
- रेवाड़ी 184
- चरखीदादरी 172
- रोहतक 153
- यमुनानगर 152
- झज्जर 148
- महेंद्रगढ़ 127
- पानीपत 117
- कुरुक्षेत्र 106
- भिवानी 105
- करनाल 93
- पलवल 36
- कुल 5377