रोहतक में कलानौर के काॅलेज मोड़ के पास तीन हथियारबंद युवकों ने रोहतक-भिवानी रूट पर चलने वाली निजी बस के परिचालक को लूट लिया। पिस्तौल दिखाकर युवक बाइक व 20 हजार रुपये की नकदी छीनकर ले गए। इस संबंध में कलानौर थाने में केस दर्ज किया गया है।
यह भी पढ़ें- पंजाब का संकट: अब हरीश रावत ने कैप्टन पर साधा निशाना, कहा-किसान विरोधी भाजपा के मददगार न बनें
पुलिस के मुताबिक मोखरा गांव निवासी बिजेंद्र ने बताया कि वह 21 साल से रोहतक व भिवानी के बीच चलने वाली निजी बस पर परिचालक है। हर रोज की तरह वीरवार की रात करीब 8 बजकर 25 मिनट पर काॅलेज मोड़ पर उतरा। वहां से बाइक पर घर जा रहा था। रास्ते में करीब 9 बजे महम रोड पर फाटक के पास पहुंचा तो एक लड़के ने उसने रोकने का प्रयास किया। उसने बाइक नहीं रोकी तो आगे दो युवक खड़े थे।
एक युवक ने पिस्तौल निकाला और उसकी तरफ तान दिया। दूसरे युवक से कहा कि इसकी बाइक व बैग छीन ले। इसके बाद एक युवक ने बाइक व दूसरे ने बैग छीन लिया। बैग में 20 हजार की नकदीए घर की चाबी व बस की टिकटें थी। तीनों युवक उसकी बाइक पर सवार होकर मोखरा गांव की तरफ फरार हो गए।