फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया: मूर्ति विसर्जन के दौरान पोखरे में डूबा युवक, मौत

Sat, 16 Oct 2021 10:18 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।

सार

देवरिया जिला में दशहरा के दिन मूर्ति विर्सजन के दौरान एक युवक पोखरे में तैरने लगा। इस बीच वह गहरे पानी में डूबने लगा। मौके पर मौजूद ग्रामीण जबतक उसे बचाते तब तक उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवरिया जिले के महुआडीह थानाक्षेत्र के धमउर गांव में मूर्ति विसर्जन के दौरान एक युवक की डूबकर मौत हो गई। इस बात की जानकारी होते ही घर में कोहराम मच गया। वहीं गांव में अफरा-तफरी मच गई। युवक के डूबने की जानकारी होते ही मौके पर कई गांवों के लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन


ये है पूरा मामला
महुआडीह थानाक्षेत्र के धमउर गांव में मां दुर्गा की मूर्ति रखी गई थी। पर्व धूमधाम से मनाने के बाद शुक्रवार की शाम को गांव के लोग प्रतिमा को विसर्जन के लिए गांव के दक्षिण गांव के ही एक तालाब में ले गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वहां प्रतिमा विसर्जन के दौरान संदीप यादव (20) पुत्र राजेश यादव तैरकर पोखरा के दूसरे छोर पर चला गया। उधर से वापस तैरकर अपने साथियों के पास आ रहा था कि बीच तालाब में डूबने लगा।

उसे डूबता देखकर उसके साथी उसे बचाने के लिए उसके पास पहुंचे, तब तक वह गहरे पानी में डूब गया था। काफी खोजबीन के बाद उसे बाहर निकाला गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे पिपरा दौलाकदम सीएचसी ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि मृतक बारहवीं का छात्र था। मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। संदीप दो भाइयों में बड़ा था। मौत से पिता राजेश यादव, माता रंभा देवी, छोटे भाई गणेश, बहन प्रियंका, सुनैना और रीना का रो-रोकर बुरा हाल है। इस संबंध में एसओ कवींद्र नाथ सिंह ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें