फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया: संदिग्ध हालात में युवक की मौत, हत्या का आरोप

Thu, 07 Oct 2021 05:30 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।

सार

भटनी के घांटी खास गांव निवासी डिम्पल तिवारी (30) दिल्ली में एक प्राइवेट कंपनी में कार्य करते थे। लॉक डाउन के दौरान घर आए और यही पूजा-पाठ कर किसी तरह जीविकोपार्जन करने लगे। परिवारीजनों की मानें तो बुधवार को वे किसी शोक कार्यक्रम में पूजन कराने गए थे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवरिया जिले के भटनी थाना क्षेत्र के घांटी गांव में बुधवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत हो गई। इससे घर में चीख-पुकार मच गई। घर वाले बीमारी से मौत होने की बात कह अंतिम संस्कार करने नदी घाट पहुंचे, तभी मायके से पहुंची पत्नी ने घर वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए अंतिम संस्कार से मना कर दिया। शिकायत पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


भटनी के घांटी खास गांव निवासी डिम्पल तिवारी (30) दिल्ली में एक प्राइवेट कंपनी में कार्य करते थे। लॉक डाउन के दौरान घर आए और यही पूजा-पाठ कर किसी तरह जीविकोपार्जन करने लगे। परिवारीजनों की मानें तो बुधवार को वे किसी शोक कार्यक्रम में पूजन कराने गए थे।

वहीं से भोजन कर घर आए और सो गए। घर वाले सुबह जगाने गए तो देखा कि उनकी मौत हो गई थी। घर के लोग शव के अंतिम संस्कार के लिए बनकटा तिवारी स्थित जंगलीनाथ बाबा के बगल से बह रही छोटी गंडक नदी के किनारे ले गए।
विज्ञापन


अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी, तभी मायके गई पत्नी संगीता पहुंच गई और घर वालों पर हत्या का आरोप लगा पुलिस को बुला लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

परिवारीजनों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। इस बाबत एसओ गोपाल पांडेय ने कहा कि युवक की संदिग्ध हाल में मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद घर वालों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें