फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया: शख्स की हत्या कर सड़क किनारे फेंका शव, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 06 Jan 2022 11:47 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।

सार

मृतक दो दिन पहले घर से निकला था। गुरुवार की सुबह उसका शव सड़क किनारे देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना परिजनों व पुलिस को दी। परिजनों का आरोप है कि भूमि विवाद में शख्स की हत्या की गई है।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां सदर कोतवाली के पिपरा चंदभान गांव में गुरुवार की सुबह एक शख्स का शव सड़क के किनारे मिला। परिजनों ने आशंका जताई है कि युवक की भूमि विवाद में हत्या कर शव को फेंक दिया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार, बरियारपुर थाना क्षेत्र के अहिल्यापुर बुर्जुग गांव निवासी अजय मिश्रा (32) पुत्र स्वर्गीय उमेश मिश्रा दो दिन पहले अपने घर से निकला था। गुरुवार की सुबह सदर कोतवाली के पिपरा चंद्रभान गांव में सड़क के किनारे उसका शव ग्रामीणों ने देखा। शव मिलने की सूचना पर लोगों की भीड़ जुट गई।

ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस और परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने आरोप लगाया कि अजय के गले पर धारदार हथियार से वार कर हत्या की गई है। बताया कि कुछ माह पहले मृतक अजय ने भूमि बेचा था और रुपया नहीं मिला था। मामले में आपत्ति दाखिल होने के कारण खारिज दाखिल नहीं हुआ था। इसी मामले को लेकर कुछ लोगों से भूमि का विवाद चल रहा था। मृतक अजय एकलौता बेटा था। कुछ वर्ष पहले माता-पिता का निधन हो चुका है।
विज्ञापन


कोतवाल अनुज कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद पता चल सकेगा हत्या कैसे हुई है। परिजनों के आरोप के आधार पर जांच की जा रही है। गले पर चोट के निशान हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें