सिद्धार्थनगर जिले के त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के गड़ावर गांव में मंगलवार शाम भैंस नहलाने गए युवक की डूबकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं युवक की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
भनवापुर क्षेत्र के गड़ावर गांव निवासी ह्दयराम (25) पुत्र प्रसाद ने भैंस पालन किया है। मंगलवार शाम छह बजे गांव के उत्तर तरफ स्थित तालाब में अपना भैंस नहलाने गया था। इसी दौरान वह तालाब में उतर कर भैंस को नहलाने लगा तभी अचानक गहराई का अंदाजा न लगा पाने के कारण डूबने लगा।
जबतक लोग बचाने का प्रयास करते तबतक ह्रदय राम डूब चुका था। गांव वालों ने काफी मशक्क्त के बाद उसे तालाब से बाहर निकाला। इस दौरान उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची त्रिलोकपुर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक त्रिलोकपुर रणधीर कुमार मिश्रा ने कहा कि सूचना मिलने पर मौके गए थे। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वैसे ह्रदयराम की डूबने से मौत ही प्रतीत हो रहा है।