महाबली खली का कहना है कि युवा पहलवान रेसलिंग की दुनिया में आगे बढ़ें और देश दुनिया में नाम रोशन करें। गोरखपुर पहली बार आया हूं। यहां के लोगों का प्यार पाकर अभिभूत हूं। उम्मीद नहीं थी कि मुझे इतना प्यार मिलेगा।
डब्ल्यूडब्ल्यूई के रेसलर द ग्रेट खली रविवार को शहर में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि लक्ष्य को हासिल करने के लिए संयम से खेल पर ध्यान देना चाहिए। खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। खानपान का विशेष ध्यान देना चाहिए।
उन्होंने बताया कि वह समय-समय पर सोशल मीडिया पर भी डाइट के बारे में सलाह देते रहते हैं।