फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Exclusive: ई- श्रम पर पंजीयन कराएं, बीमा सहित दर्जनों योजनाओं का लें लाभ

Mon, 04 Oct 2021 03:50 PM IST
vivek shukla अविनाश श्रीवास्तव, गोरखपुर।

सार

पंजीयन के बाद श्रमिक सामाजिक सुरक्षा के साथ ही सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पाने के पात्र बन जाएंगे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाचार पत्र वितरक सहित 156 तरह के श्रमिक श्रम मंत्रालय के ई श्रम पोर्टल पर पंजीयन कराकर दो लाख रुपये के बीमा सहित सरकार की दर्जनों योजनाओं के पात्र बन सकते हैं। सरकार की ई-श्रम कार्ड योजना के तहत समाचार पत्र वितरक, रेहड़ी पटरी, घरेलू कामगारों, कृषि मजदूरों, मछुआरा, ट्रक चालक, निर्माण श्रमिक, प्रवासी श्रमिक, कुली आदि का पंजीकरण होना है। पंजीयन के बाद श्रमिक सामाजिक सुरक्षा के साथ ही सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पाने के पात्र बन जाएंगे। इस योजना के तहत असंगठित क्षेत्र के ऐसे श्रमिक जिनका पीएफ न कटता हो। उन्हें ईएसआई का लाभ नहीं मिलता हो। जिनकी उम्र 16 साल से 59 साल के बीच हो और वह इनकम टैक्स नहीं भरते हों। वह ई श्रम पोर्टल पर पंजीयन करा सकते हैं। इसके लिए उन्हें सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) जाना होगा। यह पंजीकरण निशुल्क है।
विज्ञापन


पंजीकरण के लिए ये हैं पात्र
ई-श्रम पोर्टल पर 156 प्रकार के कार्य करने वाले अपना पंजीकरण करा सकते हैं। इनमें समाचार पत्र वितरक, सब्जी उत्पादक, पशुपालक, कुक्कुट पालक, मधुमक्खी पालक, खेतिहर मजदूर, वानिकी श्रमिक, मत्स्य पालक, टेलर, सिलाई कारीगर, परिवहन कंडक्टर, ड्राइविंग प्रशिक्षक, मोटर वाहन मैकेनिक, वाहन क्लीनर, रिक्शा चालक, मालिश करने वाला, नाई, आभूषण कारीगर, निर्माण श्रमिक, बढ़ई, प्लंबर, घरेलू रसोइया, घरेलू सफाई कर्मी, डेयरी उत्पाद निर्माता, आंगनबाड़ी, आशा, जूता बनाने वाले आदि शामिल हैं।
 
ये दस्तावेज जरूरी
आधार कार्ड, आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर, आईएफएससी कोड के साथ बचत बैंक खाता संख्या।
विज्ञापन

इन योजनाओं के बनेंगे पात्र

प्रधान मंत्री श्रम योगी मान-धन पेंशन योजना, राष्ट्रीय पेंशन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, सार्वजनिक वितरण प्रणाली, प्रधानमंत्री आवास योजना, राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम, आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, बुनकरों के लिए स्वास्थ्य बीमा स्कीम, राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी वित्त और विकास निगम, राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी वित्तीय और विकास निगम, मनरेगा, दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना, दीन दयाल उपाध्याय अंत्योदय योजना, पीएम स्वनीधि योजना, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम

प्रदेश के शीर्ष 10 में मंडल के सभी जिले
सरकार की ई श्रम योजना के अंतर्गत प्रदेश में छह 6.5 करोड़ असंगठित श्रमिकों के पंजीयन का लक्ष्य रखा गया है। ऐसे में प्रदेश का हर चौथा व्यक्ति ई श्रम के दायरे में आ जाएगा। ई श्रम आने के बाद श्रम विभाग इस लक्ष्य को पाने में जुटा है। बात करें अगर प्रदेश के शीर्ष 10 जिलों की तो गोरखपुर मंडल के सभी जिले शीर्ष 10 जिलों में शामिल हैं। इसमें प्रदेश मेें पहले स्थान पर महराजगंज जिला है। जहां अब तक पांच लाख 80 हजार पंजीयन हो चुके हैं। वहीं दूसरे नंबर पर कुशीनगर है। जहां दो लाख 40 हजार पंजीयन हुए हैं। वहीं 95 हजार पंजीयन के साथ गोरखपुर पांचवें एवं 74 हजार पंजीयन के साथ देवरिया आठवें स्थान पर है।
 
उपश्रमायुक्त गोरखपुर अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों का पंजीयन ई श्रम पोर्टल पर अधिक से अधिक हो इसके लिए शिविर लगाकर पंजीकरण कराए जा रहे हैं। जिसका नतीजा है कि मंडल के सभी जिले प्रदेश के शीर्ष 10 में शामिल हैं। पंजीयन के बाद श्रमिक सरकार के दर्जनों के योजनाओं के पात्र बन जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें