फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: गन्ने की नर्सरी लगा आत्मनिर्भर बनेंगी महिलाएं, महिला स्वयं सहायता समूह की सदस्यों को होगा लाभ

Sat, 25 Sep 2021 04:23 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

इन महिलाओं को उन्नत किस्म के गन्ना उत्पादन के लिए स्थानीय चीनी मिलों के वैज्ञानिकों से प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के गांव की महिलाएं अब गन्ने की नर्सरी तैयार कर आत्मनिर्भर बनेंगी। सरकार गोरखपुर परिक्षेत्र में 240 ग्रामीण महिला स्वयं सहायता समूहों की 7200 महिलाओं को गन्ना नर्सरी के जरिये आत्मनिर्भर बना रही है। इन महिलाओं को उन्नत किस्म के गन्ना उत्पादन के लिए स्थानीय चीनी मिलों के वैज्ञानिकों से प्रशिक्षण दिलाया जाएगा।  
विज्ञापन


प्रदेश सरकार कोरोना महामारी से उत्पन्न बेरोजगारी की समस्या दूर करने के लिए ग्रामीण महिला स्वयं सहायता समूहों को आत्मनिर्भर बना रही है। उप गन्ना आयुक्त परिक्षेत्र-गोरखपुर उषा पाल ने बताया कि गन्ने की खेती में ग्रामीण महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए सिंगल बड चिप विधि से गन्ने की नर्सरी तैयार की जाती है। इन स्वयं सहायता समूहों के पारिश्रमिक का भुगतान गन्ना विभाग और खरीदने वाले किसान करते हैं। वित्त वर्ष 2020-21 में गोरखपुर, महराजगंज और बस्ती में इस विधि से 20 लाख पौधों की नर्सरी तैयार की गई। इससे ग्रामीण महिला स्वयं सहायता समूहों को 60 लाख रुपये की आमदनी हुई।
 
तीन जिलों में बनेंगे 240 स्वयं सहायता समूह
गोरखपुर में 40, महराजगंज में 80 और बस्ती में 120 महिला स्वयं सहायता समूह गठित किए जाएंगे। अभी तक गोरखपुर में 15, बस्ती में 25 और महराजगंज में 16 स्वयं सहायता समूहों का गठन किया जा चुका है। इन समूहों को गन्ना विकास परिषद और चीनी मिलें संयुक्त रूप से प्रशिक्षित करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें