फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुशीनगर: पति को ढूंढने गुजरात से कुशीनगर पहुंची महिला, पुलिस से लगाई मदद की गुहार

Mon, 25 Oct 2021 04:59 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।

सार

सीमा बेन को यहां मिली पति के विवाहित होने की जानकारी, पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पति की तलाश में निकली सीमा बेन की आंखों में तब आंसू छलक आए, जब पता चला कि जिससे उसने छह वर्ष पूर्व विवाह किया था। वह पहले से ही विवाहित है। पीड़िता ने तुर्कपट्टी पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। थाना क्षेत्र के पुरंदरपुर गांव निवासी अवधेश सात वर्ष पूर्व गुजरात के बलसाड में रोजी-रोटी की तलाश में गया था। आरोप है कि वहां उसने मंदिर में वहीं की निवासी सीमा बेन के साथ प्रेम विवाह कर लिया। सीमा बेन ने बताया कि पति ने खुद को अविवाहित बताया था।

विज्ञापन


विवाह के बाद उसके तीन बच्चे हो गए। चार माह पूर्व अचानक अवधेश उसे छोड़कर गायब हो गया। परेशान सीमा बेन अपने तीनों बच्चों के साथ गुजरात के बलसाड तथा अन्य संभावित जगह पर तलाश की। कहीं पता नहीं चलने पर पति के आधार पर लिखे पते के अनुसार अपने दो बच्चों को रिश्तेदार के यहां छोड़कर अवधेश की तलाश में कुशीनगर आ गई।

सीमा बेन अपने छह माह के बेटे गोलू को गोद में लिए पैदल ही तीन दिन से पुरंदरपुर गांव और पति का घर तलाशती रही। इस दौरान वह पडरौना से सेवरही तक पैदल गई। आखिरकार वह पति के गांव पुरंदरपुर पहुंची तो वहां का नजारा देखकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। पता चला कि उसका पति पूर्व से ही विवाहित है तथा उसका दस वर्ष का बेटा भी है।
विज्ञापन


पति से न्याय पाने के लिए तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के डिग्री चौराहे पर शुक्रवार से एक चाय की दुकान पर रह रही इस महिला ने तुर्कपट्टी थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। महिला का आरोप है कि अब तक पुलिस ने कोई उचित कदम नहीं उठाया गया है।

इस संबंध में अवधेश का कहना है कि महिला के पूर्व पति की मौत हो गई थी, तो मैं इसकी मदद कर दिया करता था। मैंने इससे शादी नहीं की है। इस संबंध में एसओ तुर्कपट्टी जय प्रकाश पाठक ने बताया कि तहरीर मिली है। महिला की पूर्व में भी शादी की बात सामने आ रही है। सभी तथ्यों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें