फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली बात पर पति-पत्नी में हुआ झगड़ा, जहर खाने से महिला की हुई मौत, पति हिरासत में

Mon, 13 Jul 2020 10:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो कुसम्ही बाजार (खोराबार)।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के खोराबार इलाके के भैसहा निवासी अतरावसी (45) की रविवार की दोपहर मौत हो गई। आरोप लगा कि पति ने कहासुनी के दौरान जहर खिलाकर हत्या कर दी। महिला के चचेरे भाई और आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला के मुंह से झाग व खून निकला हुआ था।

विज्ञापन


कुशीनगर के सुकरौली निवासी व महिला के चचेरे भाई विमलेश पांडेय ने पति पर जहर खिलाकर हत्या करने का मौखिक आरोप लगाया है। हालांकि अभी उसने पुलिस को तहरीर नहीं दी है। देर शाम पुलिस आरोपित पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

जानकारी के अनुसार भैसहा निवासी घनश्याम शुक्ला की शादी 1995 में मीरा से हुई थी। शादी के कुछ वर्षों बाद वह पति को छोड़ दी। इसके बाद घनश्याम ने वर्ष 2009 में कुशीनगर के सुकरौली निवासी अतरावसी से दूसरी शादी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि घनश्याम ने अपनी नंदानगर व गांव की प्रापर्टी बेचकर रकम पहली पत्नी के तीनों बेटों को सौंप दी। इससे दूसरी पत्नी नाराज थी। इसे लेकर दोनों में अक्सर विवाद होता था। आरोप है कि रविवार की दोपहर विवाद के दौरान घनश्याम हाथ में जहर लेकर अतरावसी को देने लगा तो गुस्से में आकर उसने खा लिया।

हालत बिगड़ने पर घनश्याम भाग गया। ग्रामीण जब तक उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी करते तब तक उसकी वहीं मौत हो गई। चचेरे भाई ने प्रापर्टी के विवाद में जहर खिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है।

इस बाबत थाने के दरोगा रामशरण पाल का कहना है कि प्रथम दृष्टया जहर से मौत की बात सामने आ रही है। आरोपित पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। तहरीर मिलने व पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें