उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में एक मासूम के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां ने घटना के बाबत थाने में पड़ोस के ही युवक के खिलाफ नामजद तहरीर दी। जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। घटना के चौबीस घंटे के अंदर ही दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार भी कर लिया है।
विज्ञापन
आजमगढ़ जिले जहानागंज थाना क्षेत्र की रहने वाली एक पांच साल की मासूम बच्ची शनिवार को घर के पास खेल रही थी। इसी दौरान पड़ोस का युवक टॉफी देने का लालच देकर उसे अपने ट्यूबवेल पर लेकर चला गया।
यहां एकांत जगह देख कर आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और फिर बच्ची को रोता-बिलखता छोड़ कर फरार हो गया। बच्ची किसी तरह घर आई और परिजनों को आपबीती बताई।
इसके बाद बच्ची की मां थाने पर पहुंची और आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर लिया। रविवार को पुलिस ने आरोपी गिरफ्तार कर लिया।