फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: चाय बनाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, नाराज महिला ने नाले में कूदकर दे दी जान

Wed, 21 Jul 2021 12:56 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

मूल रूप से ग्राम व थाना स्वामी नरायन छपिया, जिला गोंडा का निवासी है मृतका का परिवार। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां सहजनवां थाना क्षेत्र के नगर पंचायत वार्ड नं-5 सहबाजगंज में बीती रात पति से चाय बनाने के विवाद को लेकर आंचल सिंह (35) पत्नी विजय पाल सिंह ने नाले मे कूदकर जान दे दी। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


बुधवार को मिली जानकारी के अनुसार विजय पाल सिंह मूल रूप से ग्राम व थाना स्वामी नरायन छपिया, जिला गोंडा का निवासी है। वर्तमान समय में वह पत्नी आंचल सिंह व दो बच्चों के साथ सहबाजगंज वार्ड नं-5 में किराए के मकान में रहता है।

आसपास के लोगों का कहना है कि मृतका का पति विजय पाल मंगलवार की रात गीडा से ड्यूटी कर घर आया और पत्नी से चाय बनाने के लिए कहा। इस बात को लेकर दोनों में झगड़ा शुरू हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि महिला ने अपने आवास से करीब 50 मीटर दूर नाले में कूदकर जान दे दी।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष राज प्रकाश सिंह ने कहा कि महिला की नाले डूबने से मृत्यु होने की बात सामने आ रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी। अभी कोई तहरीर नही मिली है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें