फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: रामगढ़ताल में तैरते रेस्टोरेंट में लेना है मनपसंद जायके का स्वाद...अभी थोड़ा इंतजार

Tue, 26 Sep 2023 01:56 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

जीडीए उपाध्यक्ष आनंदवर्धन ने कहा कि पर्यटकों के लिए नई सुविधाएं मुहैया कराने पर जोर दिया जा रहा है। फ्लोटिंग रेस्टोरेंट संचालक ने निर्माण कार्य पूरा करने के लिए तीन माह का समय मांगा है। काम में देरी होने की वजह से उनके खिलाफ डेढ़ लाख रुपये का जुर्माना लगाया जा चुका है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर के रामगढ़ ताल में फ्लोटिंग रेस्टोरेंट में बैठकर मनपसंद जायके का स्वाद लेने के लिए अभी इंतजार करना होगा। रेस्टोरेंट का ढांचागत निर्माण अभी चल रहा है। इसका काम पूरा होने के बाद बोट को पानी में उतारकर आंतरिक सजावट की जाएगी। जीडीए अधिकारियों का कहना है कि फ्लोटिंग रेस्टोरेंट के काम में विलंब होने पर संबंधित फर्म के खिलाफ डेढ़ लाख का जुर्माना लगाया गया है।

विज्ञापन


जीडीए की ओर से फ्लोटिंग रेस्टोरेंट का संचालन कराने की योजना बनी है। शहर के होटल संचालक को इसे बनाने की जिम्मेदारी दी गई है। करीब पांच करोड़ रुपये की लागत से इसका निर्माण कार्य रामगढ़ताल किनारे सहारा इस्टेट के नजदीक किया जा रहा है। इसका कार्य पूरा होने में कम से कम तीन माह लगने का अनुमान है। हालांकि वर्तमान स्थिति से निर्माण कार्य के समय से पूरा होने पर संशय है।

फ्लोटिंग रेस्टोरेंट के निर्माण कार्य में इंजीनियर सहित 30 लोगों की टीम लगी है। 24 मीटर लंबाई और 12 मीटर चौड़ाई वाले इस रेस्टोरेंट में 100 से अधिक लोगों के बैठने की सुविधा होगी। इसमें भोजन करने के दौरान लेक व्यू का नजारा नजर आएगा। इसमें एक ऑफिस, रिशेप्सन और दो फ्लोर का रेस्टोरेंट रहेगा। इसमें पार्टी या अन्य आयोजनों के लिए काउंटर पर बुकिंग के अलावा ऑनलाइन बुकिंग कराई जाएगी।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में सीएम योगी: एमएमएमयूटी में प्रशासनिक भवन का किया लोकार्पण,बोले-विकास में तकनीकी संस्थाओं का रोल अहम

Trending Videos
विज्ञापन

ताल में स्थिर रहेगा रेस्टोरेंट, पर्यावरण सुरक्षा का रखेंगे ख्याल

सुबह सात बजे से लेकर रात 11 बजे तक इसका संचालन होगा। जीडीए अधिकारियों के मुताबिक, इस रेस्टोरेंट में आने वाले लोगों की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराई जाएगी। जीडीए अधिकारियों का कहना है कि फ्लोटिंग रेस्टोरेंट में लोग खाने-पीने का आनंद लेने पहुंचेंगे। यह रेस्टोरेंट ताल में स्थिर रहेगा। पर्यावरण सुरक्षा के मानकों का पालन भी किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: प्रेमिका से मिलने को अपनाया खास तरीका: बुर्का पहन प्रेमी पहुंचा गांव, चाल से बिगड़ी बात और अधूरी रह गई मुलाकात

जीडीए उपाध्यक्ष आनंदवर्धन ने कहा कि पर्यटकों के लिए नई सुविधाएं मुहैया कराने पर जोर दिया जा रहा है। फ्लोटिंग रेस्टोरेंट संचालक ने निर्माण कार्य पूरा करने के लिए तीन माह का समय मांगा है। काम में देरी होने की वजह से उनके खिलाफ डेढ़ लाख रुपये का जुर्माना लगाया जा चुका है।
 


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें