रोज डे के अवसर पर गुलाब खरीदती युवती।
- फोटो : अमर उजाला
रोज डे के साथ शुक्रवार को वैलेंटाइन वीक की शुरूआत हो रही है। वैलेंटाइन सप्ताह का हर दिन अलग-अलग तरीके से मनाया जाएगा। पहले दिन के लिए पुणे से गुलाब के फूल मंगाए गए हैं।
वैलेंटाइन वीक में गुलाब की मांग बढ़ जाती है। ऐसे में दुकानदारों ने गुलाब की कीमत भी बढ़ा दी है। आम दिनों में 20 रुपये में मिलने वाला गुलाब बृहस्पतिवार को 30 रुपये में मिला। कीमत बढ़ने के बावजूद युवाओं ने हर दिन के लिए अलग-अलग रंग के गुलाब की एडवांस बुकिंग करा ली। लाल गुलाब की मांग सबसे ज्यादा है।
शहर के गोलघर के फूल व्यापारी समीर कुमार ने बताया कि वैलेंटाइन वीक में गुलाबों की मांग को देखते हुए पुणे से गुलाब मंगा लिए गए हैं। बाजार में दो सौ से दो हजार रुपये तक के गुलदस्ते मौजूद हैं। दो हजार से ऊपर के गुलदस्ते ऑर्डर पर तैयार किए जा रहे हैं। वैसे तो पूरे वैलेंटाइन वीक में गुलाब की बिक्री बढ़ जाती है लेकिन रोज डे पर गुलाब की ज्यादा मांग रहती है। रोज डे पर ही करीब दो लाख रुपये के गुलाब के फूल बिक जाते हैं।