फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चमोली आपदा : सात दिन बाद जीवन की आस टूटी, हादसे में लापता तीन लोगों के शव मिले

Mon, 15 Feb 2021 09:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
मृतकों की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

उत्तराखंड के चमोली में जल प्रलय के बाद लापता गोरखपुर के चार लोगों में से तीन के शव रविवार को मिल गए। अपनों की तलाश में पहुंचे परिजनों ने तीनों शवों की शिनाख्त कर ली है। सभी शव चमोली के रैणी गांव के पास मिले।

विज्ञापन


पोस्टमार्टम के बाद स्थानीय जिला प्रशासन परिजनों को शव सौंप देगा। शव लाने की व्यवस्था उत्तराखंड सरकार की ओर से की जा रही है। उधर, शव मिलने की सूचना के बाद गांव में सन्नाटा पसर गया। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। तीनों ही घरों में चूल्हे नहीं जले। देर रात तक लोग सांत्वना देने आते रहे।

बीते रविवार को उत्तराखंड में ग्लेशियर टूटने से आए जल प्रलय में गोरखपुर के चार लोग लापता हो गए थे। सप्ताह भर बाद रविवार को जगतबेला क्षेत्र के गौरा खास निवासी धनुषधारी सिंह, वेद प्रकाश और सहजनवां के केशाकुरहा गांव निवासी शेषनाथ उपाध्याय का शव मिल गया। डोहरिया क्षेत्र के बुढ़ियाबारी निवासी नागेंद्र सिंह की तलाश जारी है।
विज्ञापन


जिला आपदा विशेषज्ञ गौतम गुप्ता ने बताया कि गौरा खास के निवर्तमान प्रधान की ओर से जानकारी दी गई है कि धनुषधारी सिंह और वेद प्रकाश का शव मिल गया है। उत्तराखंड में मौजूद परिजनों ने पहचान भी कर ली है। मौके पर मौजूद उत्तर प्रदेश की टीम से संपर्क करने पर भी इसकी पुष्टि हो गई है। इस सूचना के थोड़ी देर बाद ही शेषनाथ का शव मिलने की बात सामने आई। तीनों के शव चमोली जनपद के ग्राम रैणी से मिले हैं।

विज्ञापन

पीड़ित परिवार को जल्द मिलेगी आर्थिक सहायता

जिला आपदा विशेषज्ञ ने बताया कि मृतकों की शिनाख्त के बाद पोस्टमार्टम कर डीएनए कराया जाएगा। इसके बाद परिवार के सदस्यों को शव सौंप दिए जाएंगे।

जिला आपदा विशेषज्ञ गौतम गुप्ता ने बताया कि मृत्यु की पुष्टि होते ही पीड़ित परिवारों को जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। सभी के बैंक खाते आदि की जानकारी शासन को भेज दी जाएगी। जल्द ही उत्तराखंड सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से घोषित आर्थिक मदद मिल जाएगी। केंद्र सरकार की ओर से भी आर्थिक मदद मिलेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें