शहीद स्मारक पार्क में चौरीचौरा, डोहरिया कला के शहीदों समेत शहीद बंधू सिंह, अमर शहीद राम प्रसाद बिस्मिल आदि की प्रतिमाएं स्थापित होंगी। इसमें सभी के बारे में विस्तार से जानकारी भी दी जाएगी। उन शहीदों से जुड़ी कोई ऐतिहासिक चीज (उपलब्धता के आधार पर) संग्रहालय में रखा भी जाएगा।
डीएम के. विजयेंद्र पांडियन ने बताया कि शहर के भीतर शहीद स्मारक पार्क बनाने की तैयारी की जा रही है। पार्क में 1857 से लेकर अब तक के शहीदों की प्रतिमाएं लगाई जाएंगी। प्रस्ताव बना कर शासन को भेजा गया है।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला गोरखपुर के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।