फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का असर: वातानुकूलित बस सेवाओं पर लगा ब्रेक, गोरखपुर से बिहार और दिल्ली की बस सेवा बंद

Tue, 18 May 2021 05:24 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

गोरखपुर परिक्षेत्र से सभी वातानुकूलित बसों का संचालन अगले आदेश तक बंद, यात्री कम होने से निगम को हो रहे घाटे को कम करने के लिए उठाया गया कदम
विज्ञापन
गोरखपुर रोडवेज। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी परिवहन निगम ने गोरखपुर से दिल्ली और बिहार समेत अन्य राज्यों की अंतरराज्जीय बस सेवाओं पर पांच जून तक के लिए रोक लगा दी है। अभी तक यह पाबंदी 20 मई तक थी। परिवहन निगम के अंतरराज्जीय बस सेवा पर रोक लगाने के कारण गोरखपुर परिक्षेत्र की आय में काफी गिरावट आई है।

विज्ञापन


आम दिनों में परिक्षेत्र से हर दिन लगभग 100 अंतरराज्जीय बसें संचालित की जाती थी, लेकिन वर्तमान में सभी अंतरराज्जीय बस सेवाएं बंद हैं। परिवहन निगम के प्रधान प्रबंधक संचालन डीवी सिंह ने बताया कि जब तक शासन के द्वारा अंतरराज्जीय बस चलाने की पाबंदी नहीं हटाई जाएगी तब तक बसें नहीं चलेगी।

बता दें कि बीते दिनों कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए लगे कर्फ्यू के चलते परिवहन निगम को हो रहे घाटे को देखते हुए गोरखपुर परिक्षेत्र से सभी वातानुकूलित बस सेवा को अगले आदेश तक के लिए बंद कर दिया है। कोरोना के डर से लोग घर से भी नहीं निकल रहे हैं, यात्रा दूर की बात है। ऐसे में यात्री नहीं मिलने से परिवहन निगम को हर दिन बड़ी आर्थिक क्षति का सामना करना पड़ रहा है। रोडवेज को घाटे को कम करने के लिए अपर प्रबंध निदेशक यह आदेश दिया है।
विज्ञापन


आरएम पीके तिवारी के अनुसार जिले के राप्तीनगर डिपो से 52 एवं गोरखपुर डिपो से आठ वातानुकूलित बसों का संचालन होता है। कोरोना के समय में लोग साधारण की जगह वातानुकूलित बस से ही यात्रा करने को प्राथमिकता दे रहे थे, लेकिन वातानुकूलित बसों के खर्च के तुलना में यात्री कम होने से निगम ने इनका संचालन रोक दिया गया है। इसमें गोरखपुर डिपो से बिहार और दिल्ली के लिए चलने वाली नियमित बसें भी शामिल हैं।

गोरखपुर डिपो एआरएम केके तिवारी ने कहा कि कोरोना के कारण यात्रियों की संख्या काफी कम हो गई है। वातानुकूलित बसों के लिए भी मानक के तुलना में यात्री नहीं मिल रहे थे। ऐसे में जिले से संचालित होने वाली वातानुकूलित बसों के संचालन पर अगले आदेश तक रोक लगा दी गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें