प्राइवेट स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को प्रमोशन न देकर वार्षिक परीक्षा के माध्यम से ही अगली कक्षा में प्रवेश देने, कक्षा छठवीं से आठवीं के स्कूलों को 18 जनवरी से खोले जाने, आरटीई के तहत शुल्क प्रतिपूर्ति 450 रुपये से बढ़ाकर 1000 रुपये किए जाने की मांग को लेकर यूपी स्कूल एसोसिएशन ने डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा को लखनऊ में ज्ञापन सौंपा है।
इस दौरान गोरखपुर स्कूल एसोसिएशन के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। ज्ञापन के माध्यम से एसोसिएशन ने कहा है कि कोरोना काल में दस महीनों से कक्षा एक से आठवीं तक के विद्यालय बंद चल रहे हैं। सरकार के निर्देश के मुताबिक न तो स्कूल प्रबंधन ने फीस में कोई वृद्धि की है और न ही फीस जमा कराने का अभिभावकों पर दबाव बनाया गया है।