फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी चुनाव 2022: पहली बार होगा 50 फीसदी बूथों पर लाइव प्रसारण, संवेदनशील बूथों का होगा वेबकास्टिंग

Sun, 23 Jan 2022 03:16 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

सभी विधानसभा क्षेत्रों में 50 फीसदी बूथों का किया गया चयन, संवेदनशील बूथों को किया गया वेबकास्टिंग की सूची में शामिल।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से कराने के लिए, निर्वाचन आयोग ने पहली बार 50 प्रतिशत बूथों पर मतदान प्रक्रिया का सीधा प्रसारण (वेबकास्टिंग) कराने का निर्णय लिया है। इसके जरिए केंद्रीय और राज्य चुनाव आयोग नियंत्रण कक्ष से बूथ की प्रत्येक गतिविधि पर नजर रख सकेंगे। जिले में बने 4,126 बूथों में से 2,063 संवेदनशील और 267 अति संवेदनशील बूथों की वेबकास्टिंग (लाइव प्रसारण) की जाएगी। इन बूथों पर अंदर और बाहर कैमरे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


लाइव प्रसारण की प्रक्रिया को अमल में लाने के लिए निर्वाचन विभाग ने अपने स्तर पर निविदा आमंत्रित की है। अनुबंधित होने वाली फर्म जिले की सभी नौ विधानसभा क्षेत्रों में 50 प्रतिशत बूथों पर कैमरा और इंटरनेट की व्यवस्था करेगी। इसकी मॉनीटरिंग जिला स्तर पर जिला सूचना प्रौद्योगिकी अधिकारी करेंगे। सभी बूथों पर बिजली की सप्लाई की व्यवस्था को दुरुस्त कराया जा रहा है।

डीएम विजय किरन आनंद ने बताया कि जिन बूथों को वेबकास्टिंग के लिए चुना गया है, उसमें सभी विधानसभाओं के संवेदनशील और अति संवेदनशील बूथ शामिल हैं। वेबकास्टिंग वाले बूथों पर दो दिन पहले ट्रायल किया जाएगा। ट्रायल में अगर कहीं से कोई कमी होगी तो उसे मतदान से पहले ठीक किया जाएगा। वेबकास्टिंग का कंट्रोल सूचना प्रौद्योगिकी अधिकारी के हाथ में होगा।

इन बूथों पर विशेष नजर विधानसभा -  क्रिटिकल बूथ

कैंपियरगंज  -   20
विज्ञापन
विज्ञापन

पिपराइच  -     46
चौरीचौरा  -      8
बांसगांव          8
चिल्लूपार  -     13
गोरखपुर          86

गोरखपुर ग्रामीण 57
सहजनवां  -     5
खजनी         24
योग   -       267
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें