फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election 2022: मोनिका पांडेय पिपराइच विधानसभा क्षेत्र से बनी कांग्रेस प्रत्याशी

Thu, 27 Jan 2022 03:14 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

कांग्रेस जिला अध्यक्ष निर्मला पासवान ने उम्मीद जताते हुए कहा कि राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी मातृशक्ति की मजबूती के लिए लगातार कार्य कर रहीं हैं।
विज्ञापन
पिपराइच विधानसभा क्षेत्र से मोनिका पांडेय कांग्रेस की प्रत्याशी बनाई गई हैं। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोनिका पांडेय पिपराइच विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी घोषित की गई हैं। कांग्रेस पार्टी के तीसरी सूची में मोनिका पांडेय का नाम घोषित किया गया है। अगले एक-दो दिनों में कांग्रेस पार्टी जिले के अन्य विधानसभा क्षेत्रों के उम्मीदवारों के नाम घोषित कर सकती है।

विज्ञापन


मोनिका पांडेय पिछले करीब एक दशक से कांग्रेस पार्टी की सक्रिय सदस्य हैं। वर्तमान समय में वह जिला महासचिव की जिम्मेदारी निभा रही हैं। साथ ही पार्टी ने उन्हें पिपराइच विधानसभा चित्र के प्रभारी की भी जिम्मेदारी दे रखी है। मोनिका पांडेय के पिता भी काफी समय से कांग्रेस से जुड़े हुए हैं।

बालापार इलाके से 1967 से लगातार सात बार प्रधान रहे। पिछली बार प्रधान संघ के अध्यक्ष भी चुने गए थे। मोनिका पांडेय ने कहा कि पिछले दो साल से लगातार व पिपराइच विधानसभा क्षेत्र में कार्य कर रही हैं। यह उनकी खुशकिस्मती है कि प्रियंका गांधी ने उन पर विश्वास जताया है। वह पूरी दमदारी के साथ चुनाव लड़ेगी और जीत हासिल करेंगी।
विज्ञापन


निश्चित तौर पर पिपराइच विधानसभा क्षेत्र की जनता मातृ शक्ति के रूप में उन्हें स्वीकार करेगी। कांग्रेस जिला अध्यक्ष निर्मला पासवान ने उम्मीद जताते हुए कहा कि राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी मातृशक्ति की मजबूती के लिए लगातार कार्य कर रहीं हैं। अगले एक-दो दिनों में जिले के अन्य विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशियों के भी नाम घोषित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें