फरियादी महिला।
- फोटो : अमर उजाला।
दरअसल, गोरखपुर जिले के बड़हलगंज में रहने वाली आशा जनता दरबार में देर से पहुंची थी। उसे हिंदू सेवाश्रम सभागार में जाने से सुरक्षाकर्मियों ने रोक लिया। वह गेट पर ही रुककर मुख्यमंत्री योगी का इंतजार करने लगी। करीब दो घंटे के बाद सीएम योगी जब बाहर आए तो आशा ने आवाज देकर उनका रास्ता रोक लिया। सीएम योगी उसकी आवाज सुनकर उसके पास पहुंचे और फरियाद सुनी।