फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: यूपी के इस घाट की खूबसूरती देख मंत्रमुग्ध हुए लोग, बोले- 'बाबा त ई जगह को स्वर्ग जइसन बना देहलन'

Wed, 17 Feb 2021 10:28 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 8
गोरखपुर राप्ती तट। - फोटो : अमर उजाला।
अद्भुत और नयनाभिराम। मंगलवार को यूपी के गोरखपुर जिले के राप्ती तट का नजारा कुछ ऐसा ही था। राप्ती तट, जो मानव काया के अंतिम पड़ाव के रूप में जाना जाता रहा है, उसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की विकासपरक सोच ने नया आयाम दे दिया। इससे जहां गोरखपुर को एक नई पहचान मिलेगी, वहीं पर्यटन के नक्शे पर स्थापित होने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

2 of 8
गोरखपुर राप्ती तट। - फोटो : अमर उजाला।
राजघाट के बाएं तट पर हुए सुंदरीकरण व नागरिक सुविधाओं के निर्माण कार्य के बाद इस तट को महायोगी गुरु गोरक्षनाथ के नाम पर समर्पित किया गया है, जबकि इसके ठीक समानांतर नदी के दाएं तट पर हुए सुंदर निर्माण कार्य के बाद घाट को श्रीराम के नाम पर रामघाट नाम दिया गया है। दोनों घाटों के साथ अंत्येष्टि स्थल के लिए राजघाट भी बनाया गया है। जहां प्रदूषण मुक्त लकड़ी एवं गैस आधारित शवदाह संयंत्र लगाया गया है।
विज्ञापन

3 of 8
गोरखपुर राप्ती तट। - फोटो : अमर उजाला।
राप्ती नदी के दोनों तटों पर बने गुरु गोरक्षनाथ व श्रीराम घाट की सुंदरता देखते ही बन रही थी। इन तटों पर आने वाले ही नहीं पुल से गुजरने वाले लोग भी इनके सौंदर्य को निहारे बिना आगे नहीं बढ़ रहे थे। लगभग हर किसी की जुबान पर यही बात थी कि मुख्यमंत्री योगी ने श्मशान को भी पर्यटन स्थल बना दिया। दोनों घाटों को सजाने और बनाने में राजस्थान के लाल पत्थरों का इस्तेमाल किया गया है। इससे राजस्थानी शैली की स्थापत्य कला देखते ही बनती है। योगी सरकार से पहले यह स्थान उपेक्षित था। गंदगी का अंबार लगा रहता था। अब नजारा बदल गया है।

4 of 8
गोरखपुर राप्ती तट। - फोटो : अमर उजाला।
बाबा त ई जगह को स्वर्ग जइसन बना देहलन...
एक तरफ मंच पर मुख्यमंत्री योगी लोगों से राप्ती नदी को स्वच्छ बनाने की अपील कर रहे थे, तो दूसरी ओर राजघाट पर उमड़ी भीड़ मेले सा नजारे का एहसास करा रही थी। हर आगंतुक राप्ती तट के नए रूप को देखने के लिए लालायित दिखा। तकरीबन सभी की जुबान पर एक ही बात थी कि बाबा त ई जगह को स्वर्ग जइसन बना देहलन...
विज्ञापन

5 of 8
गोरखपुर राप्ती तट। - फोटो : अमर उजाला।
राजस्थानी शैली 'गजीबो' और 'पालकी' ने बढ़ाई राप्ती तट की खूबसूरती
लाल पत्थरों पर कलाकारी और कलाकृतियां राजस्थान की खास पहचान हैं। राप्ती तट पर राजस्थान की इसी शैली में बनी ‘गजीबो’ और ‘पालकी’ इसकी खूबसूरती को चार चांद लगा रही है। रंग बिरंगी बिजली की लड़ियों ने इनकी खूबसूरती और बढ़ा दी है। मंगलवार को राजस्थानी शैली में बनी कलाकृतियां एक तरह से सेल्फी प्वाइंट में तब्दील हो गईं थीं।
विज्ञापन

6 of 8
गोरखपुर राप्ती तट। - फोटो : अमर उजाला।
12 करोड़ की लागत से बना अंत्येष्टि स्थल
करीब 12 करोड़ की लागत से तैयार अंत्येष्टि स्थल में 13 शवों का एक साथ अंतिम संस्कार हो सकेगा। 10 शवों का लकड़ी और दो शवों का गैसीफायर विधि से अंतिम संस्कार किया जा सकेगा। लकड़ी और गैसिफायर से अंत्येष्टि होने पर प्रदूषण नहीं होगा। लकड़ी से डेढ़ घंटे में और गैसिफायर में 45 मिनट में दाह संस्कार हो जाएगा। निगम के मुख्य अभियंता सुरेश चंद ने बताया कि अंत्येष्टि स्थल को इको फैंडली बनाया गया है।
विज्ञापन

7 of 8
गोरखपुर राप्ती तट। - फोटो : अमर उजाला।
1,11,111 दीपों से जगमगाया राप्ती तट, मुख्यमंत्री ने की आरती
राप्ती तट के दोनों किनारों पर बने गुरु गोरक्षनाथ घाट और श्रीराम घाट के लोकार्पण के बाद राप्ती की आरती का आयोजन किया गया। इस दौरान भजन संध्या के बीच राप्ती तट पर एक लाख, 11 हजार, 111 दीपों से दोनों घाटों को सजाया गया। संस्कार भारती के सदस्यों ने दीपोत्सव एवं राप्ती नदी की आरती की। इस दौरान संस्कार भारती के प्रांतीय महामंत्री डॉ. आशीष श्रीवास्तव, सह संयोजक प्रेमनाथ, प्रदीप शुक्ला, विश्वजितांशु सिंह आशु, बृजेश राम त्रिपाठी, मनीष विश्वकर्मा, गौतम राज राणा आदि सदस्य शामिल रहे। जल संरक्षण और पर्यावरण का संदेश देती हुई रंगोली बनाई गई थी।
विज्ञापन

8 of 8
भाजपा सांसद रवि किशन। - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर के तेज विकास के लिए सीएम का आभार: रवि किशन
सांसद रवि किशन ने गोरखपुर के तेज विकास और सुंदरीकरण के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया। कहा कि मुख्यमंत्री के सोच की वजह से यह तट अब पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया है। सभी को सीएम के विकास कार्यों में योगदान करना होगा। राप्ती नदी को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने के लिए सभी को सहभागिता निभानी होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें