बारहवीं में कोऑपरेटिव इंटर कॉलेज पिपराइच के विद्यार्थी नवीन चंद्र शर्मा की जिले में 10वीं रैंक है। वह एग्रीकल्चर के विद्यार्थी हैं। इसकी मार्किंग 1000 में होती है। नवीन को 1000 में से 846 मार्क्स मिले हैं। इस लिहाज से मार्क्स 84.60 फीसदी है। बारहवीं की मेरिट में दसवें स्थान पर नवीन को लेकर पांच विद्यार्थी हैं।
7570 विद्यार्थियों ने छोड़ी थी परीक्षा
दसवीं और बारहवीं में दाखिला लेने वाले 7570 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ी थी। जब पंजीकरण हुआ था तो 1.48 लाख 045 विद्यार्थी थे, जो परीक्षा के दौरान 1.40 लाख 475 रह गए। दसवीं में 78929 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था। इसमें से 6229 परीक्षा देने नहीं आए थे। इसी तरह बारहवीं में 69116 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था। इसमें से 1341 परीक्षा छोड़ी थी।