फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि कानून: बस्ती में बोले केंद्रीय मंत्री व पूर्व थल सेनाध्यक्ष जनरल वीके सिंह, 'केंद्र सरकार सही मायने में किसानों की हितैषी'

Sat, 20 Nov 2021 05:04 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।

सार

एआईएमआईएम अध्यक्ष असुदद्दीन ओवैसी के सीएए की वापसी पर दिए गए बयान पर कहा कि ओवैसी साहब खेती नहीं करते, जो खेती नहीं करता वह खेती समझता भी नहीं है।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री व पूर्व थल सेनाध्यक्ष जनरल वीके सिंह। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय मंत्री व पूर्व थल सेनाध्यक्ष जनरल वीके सिंह ने तीनों कृषि कानूनों के वापसी के मुद्दे पर कहा कि भाजपा सरकार किसानों की सच्ची हितैषी है। वह शनिवार की सुबह सिद्धार्थनगर के कपिलवस्तु महोत्सव में शिरकत करने ट्रेन से बस्ती रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। यहां से वह सिविल लाइन स्थित सर्किट हाउस पहुंचे। यहीं पर उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार ने हमेशा किसानों के हित में काम किया है। राष्ट्र के नाम संबोधन में प्रधानमंत्री इसे लेकर अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है। किसान सम्मान निधि, यूरिया को नीम कोटिंड, मृदा परीक्षण के जरिए खेती की पैदावार बढ़ाने के उपाय के प्रयास सिर्फ भाजपा सरकार ने किए हैं।

कहा कि कृषि कानून किसानों के फायदे के लिए थे, विशेषकर छोटे किसानों के लिए थे। शायद राजनीति इसके ऊपर अधिक हुई। आज तक किसी सरकार ने ऐसे कानून वापस नहीं लिया।
विज्ञापन


एआईएमआईएम अध्यक्ष असुदद्दीन ओवैसी के सीएए की वापसी पर दिए गए बयान पर कहा कि ओवैसी साहब खेती नहीं करते, जो खेती नहीं करता वह खेती समझता भी नहीं है।

कहा कि विधानसभा चुनाव में विकास के बलबूते उत्तर प्रदेश में प्रचंड बहुमत की सरकार बनने जा रही है। भाजपा सरकार में हुआ है उतना काम आज तक किसी भी सरकार में नहीं हुआ था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें