फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार दंपती को कुचला, पत्नी की मौत

Mon, 20 Dec 2021 04:51 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

घायल पति को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया, चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में गगहा इलाके के हाटा बाजार में सोमवार की सुबह अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार दंपती को कुचल दिया। दर्दनाक हादसे में बाइक पर बैठी पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल पति को इलाज के लिए बड़हलगंज के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन


मृतक की पहचान मामखोर निवासी हाजरा खातून (58) के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, हाजरा अपने पति शमसुद्दीन अंसारी के साथ सुबह दस बजे के करीब बड़हलगंज स्थित बैंक पर जाने के लिए निकली थी। शमसुद्दीन बाइक से अभी बड़गो चौराहे से राष्ट्रीय राजमार्ग 29 पर डिवाइडर पार कर करने को मोड़े थे कि पीछे से आ रही ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में हाजरा की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भागने की कोशिश किया लेकिन बाइक फंसने की वजह से ऐसा कर नहीं पाया। जिसके बाद ट्रक छोड़कर चालक फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर गगहा थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। तबतक शमसुद्दीन के घरवाले भी आ गए थे।
विज्ञापन


गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया लेकिन परिजन बड़हलगंज के एक प्राइवेट अस्पताल लेकर चले गए जहां पर शमसुद्दीन का उपचार चल रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें