फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्ती: कांग्रेस रैली में जा रही बस को अनियंत्रित ट्रेलर ने मारी ठोकर, एक की मौत, 12 से अधिक लोग घायल

Sun, 31 Oct 2021 11:39 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।

सार

थानाध्यक्ष आलोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि दुर्घटनाकर्ता वाहन व चालक को कब्जे में ले लिया गया है। घायलों के परिजनों को सूचित कर दिया है, वहीं मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां रविवार सुबह सड़क हादसे में एक साइकिल सवार की मौत हो गई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि अयोध्या-बस्ती हाइवे से लोग एक बस में सवार होकर गोरखपुर जिले में आयोजित कांग्रेस पार्टी की रैली में सम्मिलित होने जा रहे थे। इस दौरान पीछे से एक अनियंत्रित ट्रेलर ने बस को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उसके चपेटे में एक साइकिल सवार आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। यह हादसा छावनी के पचवस गांव के पास हुई है।

विज्ञापन


वहीं बस में सवार करीब एक दर्जन कांग्रेस कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान परशुरामपुर थाना क्षेत्र के खम्हरिया गांव निवासी अजय निषाद (19) पुत्र रामलाल, शिवम वर्मा (18) पुत्र विजय, इंद्रजीत (19) पुत्र रामलौट, रोशन (19) पुत्र नन्हू, सचिन (19) पुत्र जगदीश, राजन (18) पुत्र राम दिनेश , इरफान अली पुत्र निसार अहमद, परम वीर पुत्र राजकुमार, गोलू, रहमतुल्लाह, अजय ओमप्रकाश, छबिलाल पुत्र हृदयलाल के रूप में हुई ।

वहीं मृतक की पहचान सूरज पुत्र घनश्याम निवासी अतरौरा झाम थाना छावनी के रूप में हुई, वह ढाबे पर काम कर सुबह वापस अपने घर जा रहा था। सूचना पर तत्काल पहुंचे बोल्ट उपनिरीक्षक छावनी श्याम मोहन त्रिपाठी व चौकी प्रभारी विक्रमजोत पवन कुमार मौर्य ने घायलों को अपने निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विक्रमजोत पहुंचाया, जहां पर चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल रोशन सचिन राजन इरफान परमवीर को प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय अयोध्या रेफर कर दिया।
विज्ञापन


वही शेष का इलाज चल रहा है। थानाध्यक्ष आलोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि दुर्घटनाकर्ता वाहन व चालक को कब्जे में ले लिया गया है। घायलों के परिजनों को सूचित कर दिया है, वहीं मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें