फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: पैनेशिया हॉस्पिटल को अल्टीमेटम, बकाया 11.61 लाख टैक्स चुकाएं

Fri, 30 Jul 2021 07:30 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

नगर निगम ने दी एक सप्ताह की मोहलत, नहीं तो बैंक खाता होगा कुर्क
विज्ञापन
पैनेशिया हॉस्पिटल। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर नगर निगम ने पैनेशिया हॉस्पिटल को गृह और जलकर का बकाया 11.61 लाख रुपये जमा करने के लिए अंतिम नोटिस दिया है। साथ ही चेतावनी दी है कि सप्ताह के अंदर बकाया अगर जमा नहीं कराया तो संस्थान के बैंक खाते को कुर्क कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


इन दिनों नगर निगम प्रशासन ने बकाया गृहकर जलकर की वसूली के लिए कवायद तेज कर दी है। दरअसल नगर विकास विभाग ने प्रदेश के सभी नगर निगमों को वर्ष 2021-22 के लक्ष्य के अनुरूप शत-प्रतिशत राजस्व वसूली का निर्देश दिया है। नगर निगम की ओर से बड़े बकायेदारों को अंतिम नोटिस जारी किया जा रहा है।

इसी क्रम में उप नगर आयुक्त संजय शुक्ला की ओर से सिविल लाइंस स्थित पैनेशिया लाइफ हॉस्पिटल को गृहकर और जलकर की कुल 11,61,608 (11 लाख 61 हजार 608 रुपये) जमा करने के लिए अंतिम नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन


अपर नगर आयुक्त संजय शुक्ला ने कहा कि नगर निगम को टैक्स से जो आय प्राप्त होती है उससे क्षेत्र में सफाई, मार्ग, प्रकाश और अनुरक्षण का कार्य किया जाता है। कई लोगों ने नगर निगम को टैक्स नहीं चुकाया है। इस वजह से नगर निगम की ओर से बड़े बकायेदारों को नोटिस जारी किया जा रहा है। इसी क्रम में पैनेशिया लाइफ हॉस्पिटल को भी नोटिस दिया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें