इंडेन गैस के चीफ एरिया मैनेजर मुनीष गुप्ता और उज्ज्वला गैस के नोडल अधिकारी अखिलेश कुमार ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं के खाते में सिलिंडर के रिफिलिंग की धनराशि अप्रैल में भेजी गई है, अगर वे किसी कारण से सिलिंडर की बुकिंग नहीं कराते हैं तो उन्हें मई और जून में सिलिंडर भराने के लिए मिलने वाली धनराशि नहीं भेजी जाएगी।
गैस बुक कराने के लिए लाभार्थियों को कहीं जाने की जरूरत नहीं है। वे गैस कंपनियों के आईवीआरएस नंबर के साथ गैस एजेंसी पर फोन करके भी गैस बुक करा सकते हैं।
फोन कर बता सकते हैं परेशानी
उज्ज्वला गैस कनेक्शन धारकों को अगर गैस सिलिंडर लेने के दौरान किसी प्रकार की परेशानी आती है तो इंडियन ऑयल के लैंडलाइन नंबर 05512322133 पर फोन करके अपनी समस्या बता सकते हैं।
जिले में उज्ज्वला गैस के कनेक्शनधारकों की स्थिति
- इंडियन ऑयल के उपभोक्ता- 94000
- भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन - 54,700
- हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन - 1,08000